Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सबसे प्यारे दोस्त शिंजो अबे के जाने से बहुत दुखी हूं: पीएम मोदी

Shinzo Abe, pm modi

pm modi, shinzo abe

नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रहनमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Ambe) का आज निधन हो गया। आज सुबह भाषण के दौरान उन्हें दो गोलियां मारी गई थीं। हमले के बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। 67 साल के शिंजो आबे को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही थी, लेकिन डॉक्टर्स को इसमें सफलता नहीं मिली।

पीएम मोदी (PM Modi) ने शिंजो आबे (Shinzo Ambe) के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो के जाने से काफी दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

पीएम मोदी (PM Modi) ने दुख जताते हुए कहा कि शिंजो आबे के निधन पर हमारी गहरी संवेदना है और इसी के चलते देश में शनिवार (9 जुलाई) एक दिन का राष्ट्रीय शोक होगा।

नहीं रहे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजों आंबे, भाषण के दौरान मारी गई थी गोलियां

बता दें, शिंजो आबे के भाषण के दौरान ही हमलावर ने दो गोली चलाई। पहली गोली आबे के सीने के आरपार हो गई। दूसरी उनकी गर्दन पर लगी। इसके बाद वह वहीं गिर गये और आसपास भगदड़ मच गई। इस बीच शिंजो को हार्ट अटैक भी आ गया। इस बाद मौके पर ही CPR देकर उनकी जान बचाने की कोशिश भी हुई। बाद में उनको एयरलिफ्ट करके हॉस्पिटल पहुंचाया गया। लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका।

Exit mobile version