Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पीएम मोदी, बोले- बिहार में विपक्ष चुनाव जीता तो बर्बादी के पुराने रास्ते पर ले जाएगा

बिहार में बीजेपी बनेगी सबसे पार्टी BJP will become the most party in Bihar

बिहार में बीजेपी बनेगी सबसे पार्टी

पटना। बिहार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि देश में केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों का विरोध कर रहे लोगों पर बड़ा हमला बोला है। उनहोंने कहा कि ये लोग न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और मंडियों की बात कर बिचौलियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों ने फैसला कर लिया है कि जिन लोगों का बिहार को ‘बीमारू’ बनाने का इतिहास रहा है। उन्हें वापस लौटने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 370 को बहाल करने की विपक्ष की मांग को लेकर उसकी आलोचना की और विपक्ष पर भारत को कमजोर करने का षड्यंत्र रचने वालों का पक्ष लेने का आरोप लगाया है।

पल भर में छुड़ा सकते हैं सिगरेट और शराब पीने की आदत, जानिए तरीका

बिहार में भाजपा और जनता दल (यूनाईटेड) के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) का गठबंधन है। राजग के मुकाबले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व में कांग्रेस और वामपंथी दलों का महागठबंधन मैदान में है।

केंद्र में भाजपा की सहयोगी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान द्वारा गठित लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव मैदान में है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सहित कुछ छोटे दलों का गठबंधन भी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहा है।

मलाइका अरोड़ा के जैसे फिट और हेल्दी रहने का ये है सीक्रेट

राज्य में तीन चरणों में होगा मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में, 28 अक्टूबर (71 सीटों), 3 नवंबर (94 सीटों) और 7 नवंबर (78 सीटों) होगा. मतगणना 10 नवंबर को होगी।

Exit mobile version