• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रेनी IPS अफसरों से PM मोदी बोले- सुराज्य के लिए आगे बढ़ना होगा

Writer D by Writer D
31/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में ट्रेनी IPS अफसरों से कहा कि बीते 75 सालों में भारत ने एक बेहतर पुलिस सेवा के निर्माण का प्रयास किया है। पुलिस ट्रेनिंग से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर में भी हाल के वर्षों में बहुत सुधार हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस साल की 15 अगस्त की तारीख, अपने साथ आजादी की 75वीं वर्षगांठ लेकर आ रही है। बीते 75 सालों में भारत ने एक बेहतर पुलिस सेवा के निर्माण का प्रयास किया है। पुलिस ट्रेनिंग से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर में भी हाल के वर्षों में बहुत सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि मेरा हर साल ये प्रयास रहता है कि आप जैसे युवा साथियों से बातचीत करूं। आपके विचारों को लगातार जानता रहूं। आपके विचार, सवाल, उत्सुकता, मेरे लिए भी भविष्य की चुनौतियों से निपटने में सहायक होंगे।

Interacting with IPS probationers. https://t.co/B8Afcv9242

— Narendra Modi (@narendramodi) July 31, 2021

पीएम मोदी ने कहा कि आपको हमेशा ये याद रखना है कि आप एक भारत, श्रेष्ठ भारत के भी ध्वजवाहक हैं। इसलिए, आपके हर एक्शन, आपकी हर गतिविधि में नेशन फर्स्ट, आलवेज फर्स्ट, राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम की भावना रिफ्लेक्ट होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आपकी सेवाएं देश के अलग-अलग जिलों में होगी, शहरों में होगी। इसलिए आपको एक मंत्र याद रखना है। फील्ड में रहते हुए आप जो भी फैसले लें, उसमें देशहित होना चाहिए, राष्ट्रीय परिपेक्ष्य होना चाहिए।

ऐतिहासिक दांडी मार्च का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नमक सत्याग्रह के साथ महात्मा गांधी ने 1930 में ब्रिटिश राज की नींव हिलाने की बात कही थी। उन्होंने लोगों के एक छोटे समूह के साथ साबरमती से दांडी मार्च की शुरुआत की थी। 1930 से 1947 के बीच देश में जो ज्वार उठा, जिस तरह देश के युवा आगे बढ़कर आए, एक लक्ष्य के लिए एकजुट होकर पूरी युवा पीढ़ी जुट गई, आज वही मनोभाव आपके भीतर अपेक्षित है। उस समय देश के लोग स्वराज्य के लिए लड़े थे। आज आपको सुराज्य के लिए आगे बढ़ना है।

उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हमारे पुलिसकर्मियों ने, देशवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। इस प्रयास में कई पुलिस कर्मियों को अपने प्राणों ही आहुति तक देनी पड़ी है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं और देश की तरफ से उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।

सेवाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में पुलिस फोर्स में बेटियों की भागीदारी को बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया गया है। हमारी बेटियां पुलिस सेवा में एफिसिएंसी और अकाउंबेलिटी के साथ विनम्रता, सहजता और संवेदनशीलता के मूल्यों को सशक्त करती हैं।

अपने संबोधन से पहले उन्होंने कार्यक्रम के दौरान परिवीक्षाधीन अधिकारियों से भी बातचीत भी की। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने ट्रेनी अफसरों से कहा कि आप जैसे युवाओं पर बड़ी जिम्मेदारी है।

Tags: delhi newsips traineepm modi
Previous Post

इस खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं पश्चिमी उप्र के किसान, वैज्ञानिक भी कर रहे प्रेरित

Next Post

गायत्री प्रजापति को बड़ी राहत, कोर्ट ने सशर्त मंजूर की जमानत अर्जी

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Dussehra
Main Slider

गंगा दशहरे पर करें जरूर करें ये खास उपाय, घर में बरसने लगेगा धन

22/05/2026
Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
Next Post
Gayatri Prajapati

गायत्री प्रजापति को बड़ी राहत, कोर्ट ने सशर्त मंजूर की जमानत अर्जी

यह भी पढ़ें

Banana Peel

इस फल के छिलकों से मिलेगा स्किन की समस्याओं से छुटकारा

08/09/2025
Babri Structure

आज ही के दिन लाखों कारसेवकों ने गिरा दिया था बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा

06/12/2021
Devjit Saikia

देवजीत सैकिया संभालेंगे बीसीसीआई सचिव की कमान, अध्यक्ष बिन्नी ने की नियुक्ति

08/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version