• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गाजीपुर की 14 बहनों के नाम आया प्रधानमंत्री का पत्र, रक्षाबंधन पर भेजी थी राखी

Writer D by Writer D
30/08/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
PM ModiPM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से ई-अन्नदाता महिला टीम की 14 बहनों ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को राखी भेजी थी। यह राखियां बाजार में बिकने वाली साधारण राखियों से अलग थीं। राखी मिलने के बाद प्रधानमंत्री की ओर से सभी बहनों को पत्र प्राप्त हुआ, जिससे बहनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

इन बहनों ने न केवल प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी राखी भेजी थी। इसके साथ ही उन्होंने पत्र में ई-अन्नदाता को लेकर किए जा रहे कार्यों का विवरण भी साझा किया था।

प्रधानमंत्री कार्यालय से दो दिन पहले सभी बहनों को अलग-अलग पत्र प्राप्त हुआ। पत्र पाकर महिला टीम की सदस्याओं ने कहा कि अब वे अपने भाइयों के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की भी बहन बन गई हैं। प्रधानमंत्री द्वारा भेजे गए पत्र के शब्दों ने उनके जीवन में नई ऊर्जा और प्रेरणा भर दी है।

Prime Minister's letter came in the name of 14 sisters in Lahurikashi

हर साल भेजती हैं राखियां

ई-अन्नदाता महिला टीम की सदस्य पूजा राय, नेहा यादव, प्रीति मिश्रा, भावना पांडे, ज्योति रावत, वैष्णवी द्विवेदी, मिथिलेश यादव, प्रिया श्रीवास्तव, वंदना, ज्योति राठौर, रोहिणी तिवारी, प्रिया राय, नीलम वर्मा और प्रियंका पांडे को यह पत्र मिला है।

महिला सदस्यों का कहना है कि वे पिछले तीन-चार वर्षों से लगातार प्रधानमंत्री को राखी भेज रही हैं। केवल एक वर्ष को छोड़कर बाकी सभी वर्षों में प्रधानमंत्री कार्यालय से पत्र आता रहा है। पहले यह पत्र सामूहिक रूप से मिलता था, लेकिन इस बार सभी बहनों को व्यक्तिगत रूप से नाम लिखकर पत्र भेजा गया है।

पत्र में क्या लिखा?

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने बहनों को संबोधित करते हुए पत्र में लिखा है कि— “रक्षाबंधन के इस पर्व पर राखी के माध्यम से आपकी स्नेहपूर्ण अभिव्यक्ति के लिए हृदय से आभार। देशभर से आप जैसी माता, बहनों-बेटियों से मिलने वाले संदेश मुझे राष्ट्र के लिए निरंतर कार्य करने की ऊर्जा देते हैं। हमारे ग्रंथों में कहा गया है कि हम सब साथ-साथ चलें, मिलकर विचार करें और एक-दूसरे की रक्षा करें। रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के मधुर संबंध के उत्सव और आपसी सम्मान के साथ हमारी सांस्कृतिक एकता की पहचान है।”

Tags: gajipur newspm modiRaksha Bandhan
Previous Post

राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के कोच पद से दिया इस्तीफा

Next Post

थारू जनजाति के सशक्तिकरण पर योगी सरकार का फोकस

Writer D

Writer D

Related Posts

Kapal Kriya
Main Slider

अंतिम संस्कार के दौरान न करें ये काम, वरना हो जाएगा अनर्थ

03/02/2026
Tomato Garlic Chutney
Main Slider

किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए परफेक्ट ये चटनी

03/02/2026
face cleanser
फैशन/शैली

इस चीज के इस्तेमाल से बनी रहेंगी फेस की चमक

03/02/2026
salt
Main Slider

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया है सब्जी का स्वाद, तो ऐसे करें ठीक

03/02/2026
Neem
धर्म

इन पत्तियों से दूर होगी जीवन से कंगाली, खुशियों का होगा आगमन

03/02/2026
Next Post
Tharu Tribe

थारू जनजाति के सशक्तिकरण पर योगी सरकार का फोकस

यह भी पढ़ें

यूपी में कोरोना के 24 घंटों में 6318 नए मामले, 4 हजार से अधिक रोगमुक्त

17/09/2020
attacked

लेनदेन के विवाद में किराना कारोबारी की हत्या, साथी की हालत गंभीर

15/05/2021
Khadi Department

खादी की खूबसूरती को और निखारेगी योगी सरकार

20/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version