Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रामलला के पीएम मोदी ने किए दर्शन, गर्भ गृह स्थल पर जलाए दीप

PM Modi

PM Modi

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) रविवार को अयोध्या में छठे दीपोत्सव के आयोजन में हिस्सा लेने के लिये साकेत महावद्यिालय में बने हैलीपेड पर पहुंचे। यहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री (PM Modi ) यहां से सीधे श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दर्शन करने गए। यहां सबसे पहले मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरणों में प्रधानमंत्री ने हाजिरी लगाई और फिर आरती उतारी। पीएम मोदी ने गर्भ गृह स्थल पर दीप जलाए। रामलला की परक्रिमा कर प्रधानमंत्री ने सुखी व सशक्त राष्ट्र की कामना की।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने राममंदिर निर्माण स्थल का जायजा लिया। प्रधानमंत्री मोदी यहां से श्रीराम जन्म भूमि गए। वहां हो रहे कार्यों का अवलोकन लिया।

पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे राम, सीता और लक्ष्मण, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत

उन्होंने राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंदिर निर्माण परियोजना के प्रमुख चंपत राय भी मौजूद हैं। इसके बाद वह रामकथा पार्क जाकर दीपावली की पूर्व संध्या पर आयोजित छठे दीपोत्सव में शिरकत करेंगे।

Exit mobile version