• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM मोदी कल सुबह करेंगे 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित

Writer D by Writer D
20/06/2021
in ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून को भारत सहित दुनिया के कई देशों में योग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सोमवार को सुबह 6:30 बजे वर्जुअल माध्यम से 7वें योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर अपने कल के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए लिखा, “कल 21 जून को हम 7वां योग दिवस मनाएंगे। इस वर्ष का विषय ‘योग फॉर वेलनेस’ है, जो शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए योग का अभ्यास करने पर केंद्रित है।” उन्होंने कहा कि वे कल सुबह करीब साढ़े छह बजे योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

Tomorrow, 21st June, we will mark the 7th Yoga Day. The theme this year is ‘Yoga For Wellness’, which focusses on practising Yoga for physical and mental well-being. At around 6:30 AM tomorrow, will be addressing the Yoga Day programme.

— Narendra Modi (@narendramodi) June 20, 2021

कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस टेलीविजन कार्यक्रम के तौर पर मनाया जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन प्रमुख आकर्षण होगा। कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे दूरदर्शन चैनलों के माध्यम से प्रसारित होगा जिसे आयुष मंत्री किरण रिजिजू भी संबोधित करेंगे और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के योग प्रदर्शन से जुड़ा सीधा प्रसारण होगा।

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बने CM योगी आदित्यनाथ

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भारतीय मिशनों के माध्यम से भी विश्व भर में समन्वित किया जाएगा और करीब 190 देशों में इससे जुड़े आयोजन होंगे। दुनिया भर में फैली महामारी को देखते हुए 7वां योग दिवस इससे जुड़े उत्साह को कम नहीं कर पाया है और डिजिटल माध्यम से भी लोग इससे जुड़े आयोजनों में घर बैठे शामिल हो रहे हैं। इस वर्ष के योग दिवस विषय ‘योगा फॉर वैलनेस’ है।

योग दिवस कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री के संबोधन से होगी। इसके बाद करीब 45 मिनट का योग प्रदर्शन होगा। सीधे प्रसारित होने वाले योग प्रदर्शन के बाद 15 आध्यात्मिक गुरु और योग गुरु अपना संदेश देंगे। इसमें श्री श्री रविशंकर, सद्गुरु जग्गी वासुदेव, डॉ. एच. आर. नागेंद्र, कमलेश पटेल, डॉ. वीरेंद्र हेगड़े, डॉ. हम्सजी जयदेव, ओ.पी. तिवारी, स्वामी चिदानंद सरस्वती, डॉ. चिन्मय पांडे, मुनिश्री सागर महाराज, स्वामी भारत भूषण, डॉ. विश्वास मंडलिक, बहन बी.के. शिवानी, एस. श्रीधरन और एंटोनेट रोज़ी शामिल हैं।

यूपी में 200 से कम हुए कोरोना के एक्टिव केस, 561 मरीज हुए रोगमुक्त

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसम्बर 2014 को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। उत्तरी गोलार्द्ध में 21 जून साल का सबसे बड़ा दिन होता है इसलिए इस दिन को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए चुना गया। 21 जून 2015 को पूरे विश्व में पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था।

Tags: international yoga dayInternational Yoga Day 2021pm modiPM modi speechpm modi tweet
Previous Post

केआरके ने साधा विद्या की फिल्म शेरनी पर निशाना, यूजर्स ने दिया मुँह तोड़ जवाब

Next Post

बॉलीवुड सेलेब्स ने फादर्स डे के खास मौके पर खास अंदाज से किया विश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
Next Post
Bollywood celebs made special wishes on special occasion of Father's Day

बॉलीवुड सेलेब्स ने फादर्स डे के खास मौके पर खास अंदाज से किया विश

यह भी पढ़ें

त्योहारी सीजन के लिए यूपी सरकार का आदेश, खुले स्थानों पर आयोजित करें रामलीला

27/09/2021
PM Kisan Nidhi

इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त, ऐसे कराएं ई-केवाईसी

04/07/2023
UP Police

10वीं पास के लिए MP Police में 4000 कॉन्स्टेबल पदों पर निकली वैकेंसी, देखें डिटेल

08/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version