• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

25 दिसंबर को PM मोदी आएंगे लखनऊ, ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का करेंगे उद्घाटन

Writer D by Writer D
17/12/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) लखनऊ दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे हरदोई रोड स्थित नवनिर्मित ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का भव्य उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर बुधवार को सीएम योगी ने ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का जायजा लिया।

25 दिसंबर को पीएम मोदी (PM Modi ) इसके साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर आधारित संग्रहालय का भी लोकार्पण होगा। इन तीनों मूर्तियां की प्रोजेक्शन मेपिंग भी होगी जिसमें रात के वक्त तीनों को अलग-अलग वेशभूषा में देखा जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें करीब एक लाख लोगों की मौजूदगी रहने की संभावना है।

PM मोदी करेंगे म्यूजियम ब्लॉक का निरीक्षण

अधिकारियों के मुताबिक, 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) सबसे पहले म्यूजियम ब्लॉक का निरीक्षण करेंगे। फिर तीनों प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित करेंगे। इसके बाद वह सभा को संबोधित करेंगे। करीब 1:00 बजे वह मंच पर जनता को संबोधित करने के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ मंच पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित लखनऊ और उत्तर प्रदेश सरकार के बड़े भाजपा नेता भी शामिल होंगे।

65 फीट ऊंची प्रतिमाएं, 65 एकड़ में फैला परिसर

राष्ट्र प्रेरणा स्थल परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 65-65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। करीब 65 एकड़ में बने इस परिसर में म्यूजियम ब्लॉक, कैफेटेरिया, मेडिटेशन सेंटर, एम्फीथियेटर, पार्किंग और हरियाली से सजे पाथवे तैयार किए गए हैं। यहां के मंच पर चढ़ने एक हाइड्रॉलिक लिफ्ट भी बनाई गई है।

3000 लोगों के लिए एम्पीथिएटर, सुरक्षा कड़ी

इस पार्क मे एक एम्पीथिएटर भी बनाया गया है जिसमें 3000 लोगों के बैठने की कैपेसिटी है जहां अलग-अलग कार्यक्रम हो सकते हैं। वहीं लोगों की भीड़ को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 25 दिसंबर को पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रहेगी। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया है। सुरक्षा के लिए तीन हेलीपैड तैयार किए गए हैं और ठंड को देखते हुए जर्मन हैंगर लगाए जा रहे हैं।

डंपिंग ग्राउंड से प्रेरणा स्थल तक

यह स्थान पहले शहर का बड़ा कूड़ा डंपिंग ग्राउंड था, जहां लाखों टन कचरा जमा था। कूड़ा निस्तारण के बाद इस क्षेत्र को भव्य स्मारक स्थल के रूप में विकसित किया गया है, जहां अब हरियाली और आधुनिक सुविधाएं दिखाई दे रही हैं। कार्यक्रम से पहले पूरे पार्क के कटवेज शाट्स अलग से शूट हुआ है।

2000 कार 2600 बस की पार्किंग

प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती पार्किंग व्यवस्था है। प्राधिकरण (एलडीए) के अधिकारियों ने बताया पार्किंग की व्यवस्था पूरी तरह है। अलग-अलग स्थानों में 2000 कार और 2600 बस की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही 10000 से ज्यादा दो पहिया वाहनों के खड़े करने की व्यवस्था की गई है।

Tags: pm modi
Previous Post

पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के चेयरमैन

Next Post

मुख्यमंत्री साय को राज्य स्तरीय ओपन फिटनेस रन में शामिल होने का आमंत्रण

Writer D

Writer D

Related Posts

hairstyle
Main Slider

घर पर ही बनाएं शानदार ट्रेडिशनल हेयरस्टाइल, बिना सैलून जाए पाएं स्टाइलिश लुक

17/02/2026
Black heads
Main Slider

जिद्दी ब्लैक हेड्स से मिलेगा छुटकारा, इस जबरदस्त हैक्स से मिनटों में पाएं साफ स्किन

17/02/2026
Bada Mangal
Main Slider

मंगलवार के ये उपाय दिलाएंगे मंगल दोष से छुटकारा

17/02/2026
Burqa
Main Slider

बुर्के को भी कर सकते है स्टाइल में शामिल, इस तरह करें इसे कैरी

17/02/2026
Diabetes
Main Slider

ब्लड शुगर बढ़ने का संकेत करती हैं ये चीजें

17/02/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai invited to participate in state level open fitness run

मुख्यमंत्री साय को राज्य स्तरीय ओपन फिटनेस रन में शामिल होने का आमंत्रण

यह भी पढ़ें

सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कराएं अधिकारी : राजेंद्र तिवारी

10/06/2021
Study Table

स्टडी टेबल को इस तरह रखें व्यवस्थित, लगेगा पढ़ाई में मन

09/02/2024
Cut Fruits

कटे हुए फल लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे, इस तरह करें स्टोर

09/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version