Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की स्मृति में पीएम मोदी 12 अक्टूबर को जारी करेंगे सिक्का

राजमाता विजयाराजे सिंधिया

राजमाता विजयाराजे सिंधिया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की स्मृति में सौ रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगे। श्री मोदी एक डिजिटल समारोह में सुबह 11 बजे इसे जारी करेंगे।

बिहार चुनाव : जदयू ने विधानसभा चुनाव 2020 के लिए जारी किया निश्चित पत्र

यह सिक्का श्रीमती सिंधिया की जन्मशती के सिलसिले में वित्त मंत्रलाय द्वारा जारी होगा। राजमाता के परिवार के लोग के अलावा संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल भी इस समारोह में शामिल होंगे। राजमाता भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक थीं। उनका सार्वजनिक जीवन बहुत प्रभावशाली और आकर्षक था।

सिक्के के एक तरफ राजमाता विजयाराजे सिंधिया का फोटो है जिस पर ऊपर हिंदी व नीचे अंग्रेजी में विजया राजे सिंधिया की जन्म शताब्दी के साथ उनकी जन्म का साल 1919 व जन्म शताब्दी वषर्ष 2019 अंकित है। दूसरी तरफ अशोक स्तंभ के दोनों तरफ हिंदी और अंग्रेजी में भारत लिखा है व अशोक स्तंभ के नीचे अंकों में रुपये 100 लिखा है।

जन और जनसंघ का सम्मान                                                                                                         

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुत्री एवं मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सिक्के के साथ प्रधानमंत्री का आभार जताने के लिए ट्वीट किया कि ‘उदार है आपका हृदय, ऐतिहासिक परख से भरी है आपकी दृष्टि’ मेरी मां राजमाता विजयाराजे सिंधिया की स्मृति में 100 रपये के सिक्के का अनावरण 12 अक्टूबर को उनकी 100वीं जयंती पर करने जा रहे हैं। आपने जन और जनसंघ दोनों की भावनाओं का सम्मान किया है।

Exit mobile version