Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पीएम मोदी ने मुलायम सिंह को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को उनके 82 वें जन्मदिन पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देश की राजनीति में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

भारतीय राजनीति में नेताजी के नाम से विख्यात मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को उत्तर प्रदेश के सैफई में हुआ था। मुलायम सिंह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं जबकि एक बार देश के रक्षा मंत्री रहे हैं।

Exit mobile version