• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Pariksha Pe Charcha: हमें तकनीक का गुलाम नहीं बनना चाहिए… PM Modi ने AI पर स्टूडेंट्स को दी एडवाइज

Writer D by Writer D
09/02/2026
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली, शिक्षा
0
PM Modi's advice to students on Pariksha Pe Charcha
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

परीक्षा पे चर्चा 2026 (Pariksha Pe Charcha) कार्यक्रम के दूसरे एपिसोड का प्रसारण सोमवार 9 फरवरी को हो गया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने स्टूडेंट्स के साथ AI के प्रभाव, नींद, तनाव, मोबाइल और पढ़ाई को लेकर खुलकर बात की है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टूडेंट्स को अच्छी नींद के फायदे बताते हुए कहा कि अच्छी नींद से नए विचारों का जन्म होता है। माना जा रहा है कि बोर्ड एग्जाम शुरू होने से पहले पीएम मोदी के साथ स्टूडेंट्स का संवाद देशभर के अन्य स्टूडेंट्स के लिए भी फायदेमंद होगा।

आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम के दूसरे एपिसोड में किन विषयों पर बात की है। जानेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने स्टूडेंट्स को क्या एडवाइज दी है।

हमें तकनीक का गुलाम नहीं बनना चाहिए

परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम में एक स्टूडेंट्स ने पीएम मोदी से AI को लेकर सवाल पूछा। इस सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि नई तकनीक को अपनाने से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि नई तकनीक का उपयोग विकास के लिए किया जाना चाहिए। हमें तकनीक का गुलाम नहीं बनना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि मोबाइल कुछ बच्चों का मालिक बन गया। वह बिना मोबाइल के खाना नहीं पाते हैं। इसका मतलब है कि बच्चे उसके गुलाम बन गए हैं। पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को सलाह दी कि वह ये एक बात पक्का कर लें कि वह गुलाम नहीं बनेंगे।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि हमेशा से नौकरी का तरीका बदलता है, लेकिन जीवन तो चलता है। हमे तकनीक को समझना चाहिए। और खुद का विस्तार करना होगा।

 स्टूडेंट्स को सफल लोगों से सीखने की जरूरत

परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम में पीएम माेदी (PM Modi) ने अच्छी नींद और सकारात्मकता पर भी बात की। उन्होंने अच्छी नींद लेने की वकालत करते हुए कहा कि अच्छी नींद से नए विचार जन्म लेते हैं। पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स से कहा कि सिर्फ पढ़ने के बजाय लिखने की आदत भी विकसित करनी चाहिए। साथ ही पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को सफल लोगों से सीखने की जरूरत है।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि जीवन में अगर संतोष हो जाता है, तो फिर जीवन में प्रगति नहीं होती। मन में जिद तो रहनी चाहिए, मैंने पहले भी कहा है कि हमें लगातार खुद से कॉम्पिटिशन करते रहना चाहिए।

कमजोर स्टूडेंट्स को दोस्त बनाएं और ज्ञान बढ़ाएं

पीएम मोदी (PM Modi) ने स्टूडेंट्स को अच्छा स्टूडेंट्स बनने की एडवाइज देते हुए कहा कि विषय पर पकड़ बनाएं। साथ ही क्लासरूम के कमजोर स्टूडेंट्स को दाेस्त बनाएं। उन्हें विषय के बारे में बताएं। कमजाेर स्टूडेंट्स को पढ़ाने से आपकी विषय पर अच्छी पकड़ होगी। साथ ही पीएम मोदी ने शिक्षा के साथ खेलने की भी सलाह दी।

Tags: Pariksha Pe Charchapm modi
Previous Post

अनुष्का यादव ने बेटी को दिया जन्म… तेज प्रताप बोले- मेरा कोई लेना देना नहीं

Writer D

Writer D

Related Posts

Tej Pratap Yadav
Main Slider

अनुष्का यादव ने बेटी को दिया जन्म… तेज प्रताप बोले- मेरा कोई लेना देना नहीं

09/02/2026
Savin Bansal
राजनीति

सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल, जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा

08/02/2026
Road Cutting
राजनीति

रोड कटिंग लापरवाही पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर में सभी कार्य अनुमतियां निरस्त

08/02/2026
Digital Education
राष्ट्रीय

सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, 168 विद्यालयों में लगेंगे स्मार्ट टीवी

08/02/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

08/02/2026

यह भी पढ़ें

हरी झंडी दिखाकर पीएम ने मेट्रो को किया रवाना, बोले -कानपुर में सबको दुलार मिला

28/12/2021
BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

शिकारी गिरफ्तार, दो मृत मोर बरामद

06/05/2023
Pranutan bold look

मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन ने शेयर किया ग्लैमर अवतार, फैंस हुए बोल्ड

27/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version