Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जापानी अखबार योमिउरी शिम्बुन में छपा पीएम मोदी का लेख

टोक्यो। जापान (Japan) के लोकप्रिय समाचार पत्र योमिउरी शिम्बुन (Yomiuri Shimbun) ने भारत एवं जापान के बीते 70 वर्षों के रिश्तों और साझीदारी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का एक लेख सोमवार को प्रकाशित किया है।

जापानी भाषा में प्रकाशित इस लेख में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi)  ने दोनों देशों के बीच विगत सात दशक के जीवंत संबंधों पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और दोनों देशों की साझीदारी को शांति, स्थिरता एवं समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

श्री मोदी (PM Modi) ने ट्विटर पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस लेख में भारत एवं जापान की विशेष मित्रता की यात्रा को रेखांकित किया है, जिसने गौरवशाली 70 वर्ष पूरे किए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत और जापान के बीच जीवंत संबंधों पर एक लेख लिखा है। शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए हमारी एक साझेदारी है। 70 गौरवशाली वर्षों को पूर्ण करने वाली हमारी इस विशेष मित्रता की यात्रा को और परिपुष्ट बनाने के लिए मैं भी इसका अनुगमन करता हूँ।”

अगले 72 घंटे पटना से बाहर न जाएं विधायक, नीतीश के फरमान से मची सियासी हलचल

उन्होंने कहा, “कोविड के पश्चात दुनिया में भारत-जापान सहयोग महत्वपूर्ण है। हमारे राष्ट्र लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम दोनों स्थिर एवं सुरक्षित हिंद-प्रशांत के अहम स्तंभ हैं। मुझे प्रसन्नता है कि हम विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर भी साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं।”

श्री मोदी (PM Modi)  ने कहा, “मुझे गुजरात का मुख्यमंत्री होने के दिनों से ही जापान के लोगों के साथ नियमित रूप से संवाद करने का अवसर मिलता रहा है। जापान की विकासात्मक प्रवृत्ति हमेशा प्रशंसनीय रही है। जापान बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी, नवान्वेषण, स्टार्ट-अप सहित कई अहम क्षेत्रों में भारत के साथ भागीदारी कर रहा है।”

Exit mobile version