Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारत बातचीत और कूटनीति में विश्वास करता… युद्ध के बीच PM मोदी का बड़ा बयान

pm modi

pm modi

अमेरिका और इजरायल-ईरान के बीच जारी हमले के चलते युद्ध के हालात बनते नजर आ रहे है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का बड़ा बयान सामने आया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत कानून के शासन, बातचीत और कूटनीति में विश्वास करता है। किसी भी समस्या का समाधान केवल मिलिट्री कॉन्फिलिक्ट के जरिए नहीं हो सकता है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी का बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो चुकी है। इसके बाद ईरानी पलटवार से पश्चिम एशिया में लगातार धमाके हो रहे हैं।

उन्होंने (PM Modi) कहा, “भारत और फिनलैंड कानून के शासन, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते हैं। केवल सैन्य संघर्ष किसी भी समस्या का समाधान नहीं कर सकता, चाहे वह यूक्रेन का मुद्दा हो या पश्चिम एशिया का। हम दोनों इस बात पर सहमत हैं कि वैश्विक संस्थाओं में तत्काल सुधार की आवश्यकता है।”

उन्होंने vकहा, “यूक्रेन से लेकर पश्चिम एशिया तक दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष जारी है। ऐसे वैश्विक माहौल में भारत और यूरोप… दुनिया की दो प्रमुख कूटनीतिक शक्तियाँ अपने संबंधों के स्वर्णिम दौर में प्रवेश कर रहे हैं।”

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी व(PM Modi) का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब पश्चिम एशिया में ईरान अमेरिकी ठिकानों को चुन-चुनकर निशाना बना रहा है। हाल के दिनों में इस पूरे क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है। अमेरिका और इजरायल की सेना द्वारा किए गए हमलों ने ईरान में भारी तबाही मचाई हुई है। सुप्रीम लीडर खामेनेई के मारे जाने के बाद ईरान ने भी इजरायल समेत अमेरिका के पश्चिम एशिया में मौजूद ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया था। इस युद्ध में अब तक 1000 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है।

Exit mobile version