Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पीएम मोदी के भाई पहुंचे अयोध्या, किया रामलला का दर्शन, कही ये बड़ी बात

पीएम मोदी के भाई पहुंचे अयोध्या PM Modi's brother reached Ayodhya

पीएम मोदी के भाई पहुंचे अयोध्या

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद दामोदर दास मोदी शनिवार को अयोध्या पहुंचे। जहां पर उन्होंने हनुमानगढी और रामलला के मंदिर में दर्शन पूजन किया। प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के प्रचार—प्रसार अभियान के तहत श्री मोदी अयोध्या पहुंचे है। अयोध्या विवाद में बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी भी प्रहलाद दामोदर दास मोदी के साथ रामलला के दरबार पहुंचे।

राजभवन में सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण

दर्शन पूजन के बाद श्री मोदी ने कहा कि राम मंदिर विवाद समाप्त होने के बाद अयोध्या का माहौल बदला है। प्रभु राम में आस्था रखने वाले हिंदू हो या मुसलमान, अब रुकने वाले नही हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में एकता की मिसाल कायम होगी जो देश के लिए संदेश होगा।

श्री मोदी ने कहा कि अब हिंदुस्तान में हिंदू व मुसलमान का कोई झगड़ा नहीं होगा। दोनों पक्षों में बड़े विवाद की वजह का हमेशा के लिए समाधान हो गया है। श्री मोदी ने कहा कि जल्द ही भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।

उनके साथ रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि पहले भी अयोध्या आने वाले लोगों का स्वागत किया गया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई अयोध्या आए। उनका भी स्वागत किया गया है। अयोध्या हमेशा से आपसी भाईचारे की मिसाल रही है। अयोध्या की पूरी दुनिया में एक अलग पहचान बनेगी।

प्रह्लाद मोदी का संतों ने किया स्वागत

प्रह्लाद मोदी के अयोध्या दौरे के दौरान रंग महल मंदिर परिसर में महंत रामशरण दास ने साफा पहनाकर और भगवान राम का चित्र भेंट कर प्रहलाद मोदी का स्वागत किया, जिसके बाद मोदी लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

 

 

Exit mobile version