• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मतदाता है देश की भागीदारी… नेशनल वोटर्स डे पर पीएम मोदी का पत्र

Writer D by Writer D
25/01/2026
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने MY-भारत वॉलंटियर्स और पूरे भारत के युवाओं को एक लेटर लिखा। प्रधानमंत्री ने भारत के युवाओं से अपील की कि वे उस समय को सेलिब्रेट करें जब वे खुद वोटर बनते हैं या उनके आस-पास के लोग वोटर बनते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोटर होना सबसे बड़ा सौभाग्य और जिम्मेदारी है। उन्होंने एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस से अपील की कि जब उनके स्टूडेंट्स वोटर बनें तो वे इसे सेलिब्रेट करें।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने लिखा कि भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाता है और यह सही है। हमें इस पर भी गर्व है कि भारत लोकतंत्र की जन्मनी है, जिसके लोकतांत्रिक मूल्यों का इतिहास बहुत पुराना है 1951 में हुई, यानी इस वर्ष हम इसके 75 पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं। 1952 में संपन्न हुए इस चुनाव ने दुनिया को बताया कि लोकतांत्रिक भावना भारतीयों के रक्त में है।

‘मतदाता के पास देश के भाग्य बदलने की क्षमता’

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान होना विशेषाधिकार के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मतदान एक संवैधानिक अधिकार है, जो भारत के भविष्य में उसके नागरिकों की भागीदारी का प्रतीक है। मतदाता देश की भागीदारी होता है। मतदान के अवसर पर उंगली पर लगने वाली अमिट स्याही हमारी में बताती है कि हमारा लोकतंत्र जीवंत है और इसका उद्देश्य काफी बड़ा है। आपके मित्रों या रिश्तेदारों में कई ऐसे युवा हो सकते हैं, जो पहली बार वोटर बन रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा उनके जीवन के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण है। पहली बार मतदाता बनने वालों का लोकतंत्र में इसीलिए भरपूर स्वागत चाहिए, क्योंकि उनके पास देश के भाग्य बदलने की क्षमता है। आज मैं आप सभी से एक विशेष आह्वान करना चाहता हूं जब घर या आपके आसपास का कोई युवा या आपका कोई परिचित पहली बार वोटर बन रहा हो, तो उसे प्रोत्साहित करें।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस को सेलीब्रेट करें

पीएम मोदी (PM Modi) ने लिखा हमारे स्कूल और कॉलेजों में लोकतांत्रिक मूल्यों की शिक्षा दी जाती है। मेरा आग्रह है कि वे छात्रों के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में पहली बार मतदान को देखें। इसके लिए ऐसे समारोह आयोजित किए जा सकते हैं जहां युवाओं को सेलिब्रेट किया जाए। हमारे स्कूलों और कॉलेजों के परिसर में ऐसे आयोजनों का आयोजन किया जा सकता है। हर 25 जनवरी यानी राष्ट्रीय मतदाता दिवस इन एक्टिविटीज के लिए एक साल उपयुक्त अवसर है।

पीएम मोदी (PM Modi) ने लिखा दुनिया के लिए इतने बड़े स्केल पर इलेक्शन होना चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से एक बड़ी उपलब्धि है। वहीं, इसके लिए यह प्रबंधन के अलावा लोकतंत्र के मूल्य उत्सव है। यहां सभी वोटर के साथ मिलकर सेलिब्रेट करते हैं। वोटिंग करने को लेकर देशवासियों की प्रतिबद्धता बहुत गहरी है। चाहे हिमालय की ऊंचाइयों पर रहते हों, अंडमान-निकोबार द्वीपों में हों, राजस्थान में या फिर घने जंगलों में, वे वोट डालकर यह सुनिश्चित करते हैं कि उनकी आवाज जरूर सुनी जाए।

युवा महिलाओं की सक्रिय हिस्सेदारी लोकतंत्र की मजबूत नींव

पीएम मोदी (PM Modi) ने लिखा कि लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति वोटर्स की यह प्रतिबद्धता आने वाले समय के लिए भी बड़ी प्रेरणा होगी। समावेशी लोकतंत्र के लिए हमारी नारी शक्ति, विशेषकर युवा महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनकी जागरूकता और सक्रिय हिस्सेदारी ने भारत के लोकतंत्र की नींव को और मजबूत किया है। अगर आप युवा साथियों से कहना चाहूंगा कि मेरा युवा भारत या MY Bharat प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ें।

MY Bharat प्लेटफॉर्म देश को आगे ले जाने की आपकी प्रतिबद्धता को प्रकट करने का माध्यम बन सकता है। आप इस पीढ़ी से ही कोई भी कार्य को भरोसे नहीं छोड़ें। बल्कि, इसे लेकर आप दूसरों को भी जागरूक कर सकते हैं। आइए, यह संकल्प लें कि हम अपने लोकतंत्र को सशक्त बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। इससे एक विकसित, समावेशी और आत्मनिर्भर भारत बनाने का सपना भी साकार होगा।

Tags: National voter daypm modi
Previous Post

अशोक चक्र से सम्मानित किए जाएंगे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला

Next Post

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, गैराज में पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post
Another Hindu youth murdered in Bangladesh

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, गैराज में पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

यह भी पढ़ें

Clary Sage Oil

डायबिटीज और तनाव के लिए किसी दवा से कम नहीं है Clary Sage Oil

09/11/2021
nameplate

बेटियों के नाम से होगी घर की पहचान, इस जिले के DM ने शुरू की अनोखी पहल

04/07/2021
राहुल गांधी Rahul Gandhi

सरकार कोविड-19, चीन व अर्थव्यवस्था पर मेरी सलाह की अनदेखी, नतीजा सबके सामने : राहुल

24/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version