Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पीएम मोदी की मां हीराबेन ने डाला वोट, गुजरात में 3 बजे तक 50.51% वोटिंग

Heeraben

PM Modi's mother Heeraben casts her vote

अहमादाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की 100 वर्षीय माता हीराबेन (Heeraben)  ने सोमवार को गांधीनगर के रायसण स्थित दयाबने वाडीभाई पटेल स्कूल में मतदान किया। उनके साथ मोदी के सबसे छोटे भाई पंकज मोदी और उनका परिवार भी साथ था। अधिक उम्र के कारण हीराबेन (Heeraben)व्हीलचेयर से मतदान केन्द्र पहुंची। उनकी कमर में काले रंग का एक पट्टा भी बांधा था।

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से उनकी तबियत थोड़ी खराब बताई गई है। सौ वर्ष की उम्र में भी उनके अंदर मतदान के प्रति उत्साह देखा गया। हीराबेन (Heeraben) ने मतदान के बाद वहां मौजूद लोगों को हाथ जोड़कर अभिवादन किया। मतदान के वक्त उनकी छोटी बहू और पंकज मोदी की पत्नी साथ नजर आईं।

बता दें गुजरात में दोपहर 3 बजे तक 50.51 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

अहमदाबाद- 44.67%
आणंद- 53.75%
अरवल्ली –  54.19%
बनासकांठा-  55.52%
छोटाउदयपुर- 54.40%
दाहोद-  46.17%
गांधीनगर- 52.05%
खेड़ा-  53.94%
मेहसाणा- 51.33%
महीसागर- 48.54%
पंचमहल-  53.84%
पाटन-  50.97%
साबरकांठा-   57.23%
वडोदरा- 49.69%

Exit mobile version