Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पीएम मोदी की लोकप्रियता में इजाफा, Twitter पर फॉलोअर्स की संख्या 6 करोड़ पार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर लगातार बढ़ती जा रही है। उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर छह करोड़ पर पहुंच गई है। पीएम मोदी जनवरी 2009 में ट्विटर से जुड़े हैं। प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल के अनुसार, उनके फॉलोअर्स की संख्या छह करोड़ पर पहुंच गई है। सितंबर-19 में मोदी के फॉलोअर्स की संख्या पांच करोड़ थी।

पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में अहम स्थान रखने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ट्विटर पर दो करोड 16 लाख फॉलोअर हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह मई 2013 में ट्विटर से जुड़े हैं।

अप्रैल 2013 से ट्विटर पर सक्रिय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के एक करोड 78 लाख फॉलोअर्स हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल में वायनाड से सांसद राहुल गांधी के ट्विटर फॉलोअर्स एक करोड़ 52 लाख हैं। राहुल अप्रैल 2015 में इससे जुड़े हैं, हालांकि उनकी मां और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या बहुत कम यानी लाखों में है।

अजय माकन का दावा- ऑडियो टेप में गजेंद्र शेखावत की आवाज की हुई पहचान

ट्विटर फॉलोअर्स के लिहाज से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के 12.9 करोड़ फॉलोअर्स हैं। सितंबर-19 में यह संख्या 10.8 करोड़ थी।

ट्विटर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फॉलोअर्स की संख्या में पिछले साल सितंबर के छह करोड़ 41 लाख की तुलना में यह बढ़कर 8.37 करोड पर पहुंच गई है।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर फॉलोअर्स सितंबर-19 के तीन करोड़ 84 लाख से बढ़कर चार करोड 34 लाख हो गए हैं। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो सितंबर-15 से ट्विटर पर सक्रिय हैं उनके फॉलोअर्स एक करोड़ पांच लाख हैं।

ट्विटर पर निरंतर सक्रिय रहने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक करोड 99 लाख फॉलोअर्स हैं। अन्ना आंदोलन के बाद आम आदमी पार्टी (आप) का गठन करने वाले केजरीवाल नवंबर से ट्विटर पर सक्रिय हैं।

Exit mobile version