• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब मिट्टी में मिलाने का वक्त आ गया है… मधुबनी से आतंकियों को PM मोदी की चेतावनी

Writer D by Writer D
24/04/2025
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मधुबनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज बिहार के मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर जनसभा को संबोधित किया। पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी का ये पहला संबोधन था। इस दौरान मोदी ने पहले पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी फिर भाषण की शुरुआत की। पीएम मोदी (PM Modi) ने सख्त अंदाज में कहा कि पहलगाम में जिन आतंकियों ने बेकसूरों को मारा है और जिन लोगों ने इसकी साजिश रची है उनको कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने मासूम लोगों को जिस बेरहमी से मारा है पूरा देश व्यथित है। सभी पीड़ित परिवारों के दुख में पूरा देश साथ खड़ा है। इस हमले में किसी ने अपना बेटा, भाई, पति मारा गया। पीएम मोदी ने कहा कि देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है।

उन्होंने (PM Modi) कहा कि जिन्होंने ये हमला किया है उन आतंकियों को, इस हमले की साजिश करने वालों उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी और मिलकर रहेगी। आतंक को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। पीएम मोदी ने कहा कि इंडिया के स्प्रिट को आतंकवाद से नहीं तोड़ा जा सकता है। आतंकियों की बची कुची जमीन को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति आतंक आकाओं की कमर तोड़ कर रहेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि पूज्य बापू के दृढ़ विश्वास था कि जब तक भारत के गांव मजबूत नहीं होंगे, तब तक भारत का तेज विकास नहीं हो पाएगा। देश में पंचायती राज की परिकल्पना के पीछे यही भावना है। बीते दशक में पंचायतों को सशक्त करने के लिए एक के बाद एक कदम उठाए गए हैं। टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी पंचायतों को मजबूत किया गया है। पीएम मोदी ने डिजिटल होने के फायदे बताए।

जमीनों के दस्तावेजों के डिजिटलीकरण विवादों के निपटारे पर अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश को संसद की नई इमारत मिली वहीं 30 हजार नए पंचायत भवन भी बनाए गए। सरकार की प्राथमिकता ग्राम पंचायतों को फंड देने की रही, जिससे गांवों का विकास हुआ।

महिलाओं को मजबूती, गरीबों को घर दिया जा रहा

लोकतंत्र ज्यादा से ज्यादा भागीदारी से सशक्त होता है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण से फायदा मिलेगा। बिहार की बहनों के स्वंय सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के 1 हजार करोड़ की सहायता दी गई, जिससे वो सशक्त बनेंगी। लखपति दीदी भी बनाई गईं। गांवों में घर, सड़कें, शौचालय बने। गांव में लाखों करोड़ रुपये पहुंचे हैं।

रोजगार के नए मौके मिले हैं। पीएम आवाज योजना का लक्ष्य है कोई भी गरीब परिवार बेघर न हो। जिन्हें घर मिला उनके चेहरे पर संतोष और आत्म विश्वास का भाव है। 4 लाख करोड़ से ज्यादा पक्के घर बनवाए गए हैं। 3 करोड़ और पक्के घर गरीबों को दिए जाएंगे।आज बिहार में 10 लाख गरीब परिवारों को आर्थिक मदद भेजी गई है, जिसमें बिहार के गावों 80 हजार और शहरों के 1 लाख परिवार शामिल हैं।

मोदी सरकार की डिजिटल स्ट्राइक, भारत में ब्लॉक हुआ पाकिस्तान का X अकाउंट

यहां मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ रही है। गांव में भी अच्छे अस्पताल बनें। बिहार में 10 हजार से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बने हैं। बिहार में जन औषधि केंद्र बनवाए गए हैं। बिहार के लोगों का 2 हजार करोड़ रुपये दवाई पर होने वाला खर्च बचा है। लाखों लोगों को मुफ्त इलाज मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि पटना में मेट्रो का काम चल रहा है। यहां से नमो भारत रैपिड रेल की शुरुआत हुई है। मधुबनी, बेगूसराय के लाखों लोगों को इसका फायदा मिल रहा है।

मखाना दुनिया के लिए सुपरफूड है। हमने इसे जीआई टैग दिया गया है। बिहार का मखाना दुनिया भर के बाजारों तक सुपरफूड के रूप में पहुंचेगा। खेती के साथ-साथ मछली उत्पादन में भी बिहार आगे बढ़ रहा है। पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत भी सैकड़ों करोड़ रुपये के काम हुए हैं।

पीएम मोदी (PM Modi) ने बिहार की 869 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना के तहत लोगों घर की चाबियां सौंपी।

Tags: bihar newsmadhubani newspm modi
Previous Post

जानबूझकर कराया है पहलगाम में हमला…, पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार ने बताया मास्टरमाइंड का नाम

Next Post

पहलगाम में दिवंगत दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल हुये मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Shram Yogi Maandhan Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम श्रम योगी मानधन योजना में तेज रफ्तार, कई जिलों ने बनाया रिकॉर्ड

11/04/2026
CM Nayab Saini
Main Slider

हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पापी पाकिस्तान और टुकड़ों में बंटने वाला है, इंतजार करिए: सीएम योगी

11/04/2026
CM Yogi
Main Slider

टाइम्स सम्मान-2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी

11/04/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

भीमताल में उप-तहसील बनाए जाने की घोषणा

11/04/2026
Next Post
CM Vishnu Dev attended the funeral of late Dinesh Mirania in Pahalgam

पहलगाम में दिवंगत दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल हुये मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

CM Dhami paid tribute to Sardar Patel

National Unity Day: सीएम धामी ने किया लौह पुरुष को नमन

31/10/2023
Shahjahanpur's historic battle against anemia

मिशन शक्ति 5.0 : शाहजहाँपुर में एनीमिया के खिलाफ ऐतिहासिक जनअभियान

24/09/2025
Chandrashekhar

चंद्रशेखर पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, सरेंडर करने की थी तैयारी

01/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version