• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘नेहरू से जुड़े दस्तावेजों के ’51 डिब्बे’ लौटाए जाएं’, PM म्यूजियम की राहुल को चिट्ठी

Writer D by Writer D
16/12/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Museum wrote a letter to Rahul Gandhi

PM Museum wrote a letter to Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (PMML) सोसाइटी की ओर से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को चिट्ठी लिखी गयी है। इस चिट्ठी में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से जुड़े दस्तावेजों को वापस मांगा गया है। राहुल को यह चिट्ठी PMML सोसाइटी के सदस्य रिज़वान कादरी ने लिखी है।

रिज़वान कादरी ने लिखा है कि जवाहर लाल नेहरू से जुड़े दस्तावेजों के ’51 डिब्बे’ लौटाए जाएं। उनका आरोप है कि यूपीए सरकार के दौरान 2008 में 51 डिब्बों में भर कर पंडित नेहरु के व्यक्तिगत पत्र सोनिया गांधी के पास पहुंचाए गए थे। यह पत्र नेहरु ने एडविना माउंटबेटन, अल्बर्ट आइंस्टीन, जयप्रकाश नारायण, पद्मजा नायडू, विजया लक्ष्मी पंडित, अरुणा आसफ अली, बाबू जगजीवन राम और गोविंद बल्लभ पंत आदि को लिखे थे।

चिट्ठी में कहा गया है, “हम समझते हैं कि ये दस्तावेज ‘नेहरू परिवार’ के लिए व्यक्तिगत महत्व रखते होंगे। हालांकि, पीएमएमएल का मानना ​​है कि इन ऐतिहासिक सामग्रियों को अधिक व्यापक रूप से सुलभ बनाने से विद्वानों और शोधकर्ताओं को बहुत लाभ होगा।” रिपोर्ट्स के अनुसार, PMML सोसाइटी के सदस्य कादरी ने 10 दिसंबर को राहुल गांधी को पत्र लिखा था।

कादरी ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से कहा है कि या तो सोनिया गांधी से नेहरू से जुड़े ओरिजनल पत्र दिलवाएं या फिर इनकी फोटोकॉपी या डिजिटल कॉपी उन्हें उपलब्ध करवाएं।

बता दें कि PMML के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपाध्यक्ष रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हैं। इसका कार्यकाल 4 नवंबर को कार्यकाल खत्म होने वाला था, लेकिन इसे कुछ महीनों के लिए बढ़ाया गया है।

Tags: jawahar lal nehruNational newsPM Museumrahul gandhi
Previous Post

ऐसे बनाएं गुजराती ढोकला, बच्चे नहीं बड़े भी कहेंगे वाह

Next Post

सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, विपक्ष के साथी भी तैयारी के साथ आएंः सीएम

Writer D

Writer D

Related Posts

ias anjaneya kumar singh
Main Slider

IAS आंजनेय कुमार सिंह पर केंद्र का भरोसा बरकरार, सातवीं बार मिली प्रतिनियुक्ति

26/08/2025
750 bodies recovered from Bangladesh rivers
Main Slider

बांग्लादेश की नदियों से 750 शव बरामद, प्रशासन में हड़कंप

26/08/2025
25 year old software developer commits suicide
Main Slider

25 वर्षीय सॉफ्टवेयर डेवलपर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

26/08/2025
Murder
क्राइम

आरजेडी प्रखंड महासचिव की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

26/08/2025
PM Modi flagged off electric SUV e-VITARA
Business

पीएम मोदी ने देश की पहली इलेक्ट्रिक SUV e-VITARA को दिखाई हरी झंडी, जानें फीचर्स

26/08/2025
Next Post
CM Yogi

सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, विपक्ष के साथी भी तैयारी के साथ आएंः सीएम

यह भी पढ़ें

IPL 2020

IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

14/10/2020

‘भीख’ वाले बयान पर ड्रामा क्वीन ने की आलोचना, बोलीं- ‘ देश की गद्दार है दीदी…’

13/11/2021
Suspicious Death

दूषित पानी पीने से 6 लोगों की मौत, 71 अस्पताल में भर्ती

17/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version