Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुलगता पाकिस्तान: 31 घंटे बाद पीएम शहबाज शरीफ ने देश को किया संबोधन, इमरान पर बोला हमला

PM Shahbaz Sharif

PM Shahbaz Sharif

इस्लामाबाद। पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान सुलग (Pakistan Violence) उठा है। देशभर से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। हीं पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ (PM Shahbaz Sharif) ने हिंसा के 31 घंटे बाद देश को संबोधित किया। बुधवार रात करीब 10 बजे उन्होंने अपने संबोधन में इमरान खान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इमरान के जालिम शासन के बाद सत्ता आई। सियासत के बदले अंजाम अच्छा नहीं होता। इमरान के समय कई नेता जेल के अंदर थे।

इमरान के जालिम शासन में तुरंत गिरफ्तारी हो जाती है। तब जुर्म नहीं, चेहरा देखा जाता था। उस समय बदले की कार्रवाई होती थी। विपक्षी नेताओं को फर्जी केसों में जेल भेजा गया। इल्जाम पर ही गिरफ्तारी हो जाती थी। हम पर जो इल्जाम लगाए, वो साबित नहीं हुए। हमारा 40 साल का रिकॉर्ड खंगाला गया। हमने कानून का सामना करने से इनकार नहीं किया।

उन्होंने (PM Shahbaz Sharif ) कहा कि नवाज शरीफ 100 से अधिक NAB मामलों में कोर्ट में पेश हुए हैं। इमरान की गिरफ्तारी भ्रष्टाचार की वजह से हुई है। 60 अरब रुपये के मामले में, कैसे लिफाफे में बंद करके आबिना से कैसे मंजूर किया गया, ये शक के घेरे में है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना दहशतगर्दी है।

जलता पाकिस्तान: हिंसा में चार लोगों की मौत, पंजाब, बलूचिस्तान में सेना बुलाई

इमरान ने कानून की धज्जियां उड़ाई है। इमरान और पीटीआई समर्थकों ने तोड़फोड़ की, आगजनी की। इमरान के समर्थकों ने देशवासियों को खतरे में डाला। दुश्मन की तरह सरकारी संस्थानों  पर हमला किया गया। इमरान की पार्टी ने घटिया हरकत की।

आपको बता दें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से उनके समर्थक आगजनी और तोड़फोड़ कर रहे हैं। हिंसा के चलते इस्लामाबाद पुलिस ने इमरान को कोर्ट में पेश न करने का फैसला किया है।  इमरान को जहां हिरासत में रखा गया है, वहीं कोर्ट लगाई गई और उनकी न्यायिक हिरासत पर सुनवाई हुई। जांच एजेंसी नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) ने इमरान की 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने इमरान खान को 8 दिनों की रिमांड पर भेज दिया है।

Exit mobile version