Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सिर कटी लाश की सूचना पर पुलिस हलकान, बीमारी के चलते हुई थी मौत

Dead Body

Dead Body

लखनऊ। बाजारखाला में संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार तड़के सुबह युवक की मौत हो गई थी। मौके पर पहॅुची पुलिस छानबीन में जुट गई।

बाजारखाला इंस्पेक्टर धनंजय सिंह के मुताबिक रविवार सुबह ऐशबाग हबीबनगर ए में चंद्रपाल सिंह नाम के व्यक्ति ने 112 पर धड़ से सर काट कर हत्या किए जाने की सूचना दी थी।

मौके पर जाकर देखा तो युवक के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। युवक का नाम 35 वर्षीय विजय कुमार कोरी है। विजय तालकटोरा के मीनाबेकरी के पास अपनी प्रेमिका अनीता के साथ लिविंग रिलेशन में रहता था।

दुबई ड्राई फ्रूट्स के नाम पर कई व्यापारियों से की लाखों की ठगी, दो जालसाज गिरफ्तार

बीती रात विजय के सीने में अचानक दर्द उठा था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी और बेहोश हो गया था। विजय की प्रेमिका अनीता ने घटना की जानकारी विजय की बहन को दी थी। जिस पर बहन विजय को लेकर एक निजी अस्पताल ले गई थी। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक विजय के परिवार में मां प्रेमा है।

Exit mobile version