• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ की अंडरग्राउंड पार्किंग में 90 लावारिस गाड़ियां मिली पुलिस भी दंग

Desk by Desk
22/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
लखनऊ की अंडर ग्राउंड पार्किंग में 90 लावारिस गाड़ियां मिली 90 unclaimed vehicles in the underground parking of Lucknow

लखनऊ की अंडर ग्राउंड पार्किंग में 90 लावारिस गाड़ियां मिली

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नायडू पार्किंग में 90 लावारिस गाड़ियां खड़ी मिली हैं। शहर के सबसे पॉश इलाके हजरतगंज में, जिलाधिकारी आवास के सामने लखनऊ विकास प्राधिकरण की अंडरग्राउंड पार्किंग में लावारिस गाड़ियां मिलने से पुलिस भी चौकन्नी हो गई है।

कारें भी छोटी-मोटी नहीं, बल्कि 30 से 50 लाख तक की कीमत वाली महंगी ऑडी, जीप, बीएमडब्ल्यू और अन्य हैं। यह गाड़ियां कहां से आईं या इनका मालिक कौन है?, इसकी खबर किसी को नहीं है, क्योंकि इन कारों की पार्किंग की पर्ची ही नहीं काटी गई है। मामला सामने आते ही लोग दहशत में आ गए हैं। शक जताया जा रहा है कि शायद यह सारी गाड़ियां चोरी की हैं या फिर किसी आपराधिक गतिविधियों में इनका इस्तेमाल किया जा रहा है। फिलहाल इस मामले की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, हजरतगंज पुलिस और एलडीए अब एक्टिव हो गए हैं।

महीनों से खड़ी हैं दूसरे राज्यों की गाड़ियां

लखनऊ के हजरतगंज इलाके की सरोजिनी नायडू पार्किंग के बेसमेंट-2 में गाड़ियों को बकायदा कवर लगा कर खड़ा किया गया है, ताकि इस पर किसी की नजर न पड़े। गाड़ियां किसकी हैं? यह न लखनऊ विकास प्राधिकरण को पता है और न ही पुलिस को। इन कारों पर दूसरे राज्यों की नंबर प्लेट भी लगी है, जिससे पता चला है कि गाड़ियां पंजाब, हरियाणा जैसे कई राज्यों से यहां लाकर खड़ी की गई हैं। इन पर लगी धूल और जालों से पता चलता है कि गाड़ियां कम से कम 6-7 महीने से यहीं खड़ी हैं।

पार्किंग के बेसमेंट-2 में आम नागरिक नहीं जाते, खाली रहता है बेसमेंट-2

पार्किंग के बेसमेंट-2 में अंधेरा रहने की वजह से आमतौर पर लोग यहां कार पार्क करने नहीं आते हैं, बेसमेंट-1 में ही अपनी गाड़ियां लगाते हैं। शायद यही वजह है कि यहां खड़ी हुई लावारिस गाड़ियों पर किसी की नजर नहीं पड़ती और न ही किसी ने इसकी शिकायत की है। अब इन कारों के मालिकों का पता लगाने की केशिश की जा रही है।

महोबा : दुर्गा पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

अपराधों में इन कारों के इस्तेमाल की आशंका

बता दें, कुछ समय पहले एक ठेकेदार (जिसके पास पार्किंग का ठेका था) ने यहां कार बाजार लगा दिया था, जिसकी जांच करने पर उसका ठेका निरस्त कर दिया गया। शक जताया जा रहा है कि कहीं उसी ठेकेदार ने फिर यह बाजार लगा दिया हो। इन गाड़ियों के चोरी होने या किसी अपराध में इस्तेमाल होने की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, एलडीए ने कमेटी बनाकर जांच शुरू कर दी है और रिपोर्ट बनाकर पुलिस को सौंपेगी. साथ ही, हजरतगंज पुलिस भी अब एक्शन में आ गई है।

Tags: 90 unclaimed vehicles in the underground parking of Lucknow
Previous Post

महोबा : दुर्गा पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

तुरंत अपडेट करें Google Chrome ब्राउजर, हैकिंग का है खतरा

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार, IMSS से 24 घंटे निगरानी और कड़े एक्शन

03/08/2026
UPSIDA
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की औद्योगिक विकास पर बड़ी पहल, यूपीसीडा का 2026-27 का दोगुना बजट मंजूर

03/08/2026
Ayodhya
अयोध्या

सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुई रामनगरी, सरयू से शिवालयों तक उमड़ा आस्था का सैलाब

03/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

ऐसा कोई सवाल नहीं जिसका जबाब न हो… विपक्ष को आईना दिखाते हुए बोले केशव मौर्य

03/08/2026
UPSSSC Exam Calender
Main Slider

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, UPSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

03/08/2026
Next Post
Google Chrome

तुरंत अपडेट करें Google Chrome ब्राउजर, हैकिंग का है खतरा

यह भी पढ़ें

Mantra Jaap Vidhi

मंत्रों का जाप करते समय भगवान के समक्ष बैठकर करें विधिपूर्वक

18/08/2021
corona curfew in up

CM योगी के आगे हारा कोरोना, 24 घंटे में मिले मात्र 1175 नए केस

04/06/2021
cwc meeting

CWC की बैठक कल, पार्टी की चुनावी हार पर होगा मंथन

12/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version