Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

23 वांछितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

arrested

arrested

सहारनपुर। जिले में वारंट जारी किये गये वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चिलकाना क्षेत्र से 23 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है।

सहारनपुर नगर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को बताया कि 23 वारंटी वांछित अभियुक्तों को भारतीय दण्ड संहिता की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया है। मांगलिक ने बताया कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत पकड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार हुए अभियुक्तों मे चार महिलायें भी शामिल हैं। इन सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Exit mobile version