• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिग्गज एक्ट्रेस को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

Writer D by Writer D
13/03/2022
in मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रूपा दत्ता (Rupa Dutta) को पॉकेट मारी के आरोप में गिरफ्तार (Rupa Dutta Arrested) कर लिया गया है। ये घटना कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला (Kolkata International Book Fair) के दौरान की है। विधान नगर उत्तर पुलिस स्टेशन सूत्रों के मुताबिक, बीते शनिवार एक महिला को डस्टबिन में एक बैग फेंकते देख पुलिस को उसे लेकर शंका हुई, जिसके बाद पूछताछ में हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई।

शक होने पर पुलिस ने महिला से पूछताछ शुरू की। इसके साथ ही बैग की तलाशी भी ली, जिसमें पुलिस को कई मनी बैग मिले। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को एक्ट्रेस के पास से 75 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक रूपा दत्ता वही अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कुछ साल पहले अनुराग कश्यप पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था।

धोखाधड़ी के मामले में ये बॉलीवुड एक्ट्रेस हो सकती है गिरफ्तार, रांची पुलिस रवाना

पुलिस पूछताछ में इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिरकार एक्ट्रेस के पास इतने पैसे आये कहां से। इस दौरान महिला ने पॉकेटमारी की बात कबूली है। महिला का कहना है कि वो अलग-अलग मेलों, इवेंट्स और भीड़-भाड़ वाली जगह पर जा कर लोगों की पर्स चोरी किया करती थी। अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला के समय महिला की ये चलाकी काम नहीं आई और पुलिस ने उसे धर दबोंचा।

2 एक्ट्रेस चोरी के आरोप में हुई गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला जुर्म

हर कोई इस बात से हैरान है कि आखिर एक एक्ट्रेस लोगों की पर्स पर हाथ कैसे मार सकती है। रूपा दत्ता एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो कई सीरियल्स और फिल्म में नजर आ चुकी हैं। वो अकसर ही बड़े-बड़े आयोजनों का हिस्सा बनती थीं। एक्ट्रेस के पास से एक डायरी भी मिली है, जिसमें अब तक की सारी रकम का हिसाब नोट है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही पता चल जायेगा कि वो ये सब क्यों कर रहीं थीं।

Tags: bollywood gossipsEntertainment newsrupa dutta
Previous Post

यूक्रेनी शरणार्थियों के काफिले पर हमला, बच्चे समेत सात की मौत

Next Post

रेलवे ग्रुप डी भर्ती में अभ्यर्थियों को मिलेगी पीईटी से छूट

Writer D

Writer D

Related Posts

Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

11/04/2026
Salman Khan and Shahrukh Khan attended Rajat Sharma's daughter's wedding
मनोरंजन

रजत शर्मा की बेटी की शादी में पहुंचे ‘करण-अर्जुन, लूट ली महफिल

05/04/2026
Sonam Kapoor
मनोरंजन

बधाई हो! सोनम कपूर बनी मम्मी, दिया दूसरे बेटे को जन्म

30/03/2026
Dhurandhar 2
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की सुनामी , लगातार तोड़ रही रिकॉर्ड

28/03/2026
Next Post
Railway

रेलवे ग्रुप डी भर्ती में अभ्यर्थियों को मिलेगी पीईटी से छूट

यह भी पढ़ें

anand

51 साल बाद बनेगी राजेश खन्ना-अमिताभ की ‘आनंद’ की रीमेक

19/05/2022
शहीद हुआ मैनपुरी का बेटा

उग्रवादियों के हमले में शहीद हुआ मैनपुरी का बेटा, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

06/10/2020

दिखावा है भाजपा का हिंदुत्व प्रेम : संतोष दुबे

03/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version