Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पदयात्रा निकाल रहे अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ajay Kumar Lallu

Ajay Kumar Lallu

गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा निकाल रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को आज दोपहर ललितपुर की पुलिस ने दैलवारा कस्बे से करीब अनेक कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा, जिलाध्यक्ष सहित करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। सभी को पुलिस लाइन में रखा गया है।

प्रेमी द्वारा शादी से इंकार पर खुद को जलाने वाली युवती की मौत, केस दर्ज

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक  बृजेश कुमार सिंह ने बताया, बिना अनुमति पदयात्रा निकालने पर अड़े प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत सहित 50-60 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दैलवारा कस्बे से आज (शनिवार) दोपहर करीब बारह बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किये गये कांग्रेस के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन में रखा गया है।

ललितपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने फोन पर  बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की अगुआई में आज  गाय बचाओ-किसान बचाओ  पदयात्रा के दौरान गौशाला जाते हुए डेढ़-दो सौ पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बल प्रयोग कर दैलवारा कस्बे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के बल प्रयोग करने पर करीब दो दर्जन कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि गाय के नाम पर सत्ता में आई भाजपा को न गाय की फिक्र है और न ही किसानों पर रहम है।

Exit mobile version