Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सात लाख के अवैध गांजे के साथ पांच तस्करों को पुलिस ने दबोचा

Hashish

उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी जिले के मंझनपुर क्षेत्र से पुलिस ने आज एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 48 किलो गांजा बरामद कर लिया,जिसकी कीमत करीब सात लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंझनपुर पुलिस और क्राइम ब्रान्च की टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान ओसा नहर पुलिया के पास से पांच तस्करों अभिषेक,मन्दीप कुमार,अभिषेक सोनी, प्रमोद कुमार और शेरा को गिरफ्तार किया गया।

पंजाब से बिहार ले जाई जा रही 22 लाख के अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लगभग 7 लाख रूपये कीमत का 47 किलो 950 ग्राम गांजा बरामद किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

Exit mobile version