कानपुर। उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधान सभा चुनाव को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस बराबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाये हुए है। इसी कड़ी में मूलगंज पुलिस ने चार जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से नकदी के साथ ताश के पत्ते भी मिले हैं।
संगठित अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मूलगंज पुलिस ने चार जुआरियों को दबोच लिया।
अभियुक्तों की पहचान राजू नि. भगत सिंह मार्केट थाना अनवरगंज, सरवन नि. फूल वाली गली चमड़ा मण्डी थाना अनवरगंज, कल्लू चौरसिया नि. फूलवाली गली थाना अनवरगंज, इरफान नि.थाना बजरिया को मूलगंज चौराहे के पास, सिटी पैलेस होटल के नीचे से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से 52 पत्ते ताश व 2140 रूपये मालफड़ बरामद हुये।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह, उ0नि0 बृजेश कुमार शुक्ला, मुख्य आरक्षी विजय पाल सिंह, आरक्षी सर्वेश कुमार और नीरज कुमार शामिल रहें।