Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Molestation

Molestation

जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी ने सुसाइड कर लिया था। सुसाइड नोट में लड़की ने लिखा था कि मेरे साथ बहुत गलत हुआ है और पापा इसका बदला जरुर लेना।

लड़की ने सुसाइड नोट में रुस्तम का नाम लिखा था। मुख्य आरोपी घटना के बाद से फरार था। रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के नेतृत्व में रविवार को सुरेरी व नेवढ़िया पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पाक्सो एक्ट में निरुद्ध एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक देहात त्रिभुवन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना सुरेरी पर विधिक कार्यवाही के बाद अभियुक्त को न्यायालय पेश करने के लिए भेज दिया गया है।

Exit mobile version