• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को दबोचा

Writer D by Writer D
23/10/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। सुमेरपुर पुलिस और साइबर सेल ने शनिवार को तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार (Arrested) कर जेल भेजा है। इनके कब्जे से बीस हजार रुपये की नकदी और आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

एएसपी अनूप कुमार ने शनिवार को दोपहर बाद पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि सुमेरपुर कस्बा निवासी सूरज पुत्र चुन्ना की तहरीर पर एक मुकदमा अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया था। इसके खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 99,750 रुपये की ठगी की। यह ठगी पिछले 28 सितम्बर को हुई थी। बताया कि इस मामले को लेकर एसपी ने पुलिस की टीमें गठित की थी।

क्राइम इंस्पेक्टर दिनेश कुमार पाण्डेय व प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम बृजेश कुमार यादव ने टीम के साथ आज सुमेरपुर कस्बे की रिमझिम इस्पात फैक्ट्री के पास श्रीनगर घाटमपुर कानपुर नगर निवासी मनोज कुमार पुत्र जगदीश कुमार, ग्राम मछैला घाटमपुर कानपुर नगर निवासी वरुण कुमार संखवार पुत्र विजय कुमार व ग्राम लल्लू का पुरवा दहली घाटमपुर कानपुर नगर निवासी विनय पुत्र अनूप कुमार संखवार को गिरफ्तार कर बीस हजार रुपये व आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए है।

एएसपी ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी मनोज कुमार व पीड़ित सूरज कानपुर नगर में एक ही कमरे में बतौर किराएदार रहते थे। आरोपी ने सूरज के पेटीएम का आईडी व पासवर्ड चोरी कर लिया था। उसने देखा कि इसके खाते में काफी रुपये हैं। उसे निकालने की फिराक में आरोपी विनय, वरुण व रवि पुत्र शिवशंकर संखवार से मनोज ने सम्पर्क किया और साइबर अपराध की ट्रेनिंग लेते हुए पहाड़पुर सुल्तानपुर निवासी निशा के बैंक का खाता नम्बर लेकर उसे खाते में मनोज ने 99,750 रुपये ट्रांसफर कर लिए।

इसके बाद तीनों आरोपियों ने जनसेवा केन्द्र दरगंवा अकबरपुर पर जाकर विनय जरिए निशा के बैंक खाते में यह धनराशि मरचेंट वाॅलेट के माध्यम से खाते में स्थानांतरित कर दी। इस अपराध में आरोपी वरुण के मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया गया। बाद में आरोपियों ने आपस में यह धनराशि बांट ली थी। बताया कि इस मामले में आरोपी रवि फरार है जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags: crime newsHamirpur news
Previous Post

ऑनलाइन क्रिकेट में सट्टा चलाने वाले गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Next Post

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती व सतुआ बाबा फरार घोषित

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिकों के लिए बड़ा तोहफा! CM योगी ने किया ऐसा ऐलान, बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी

01/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पेयजल, सिंचाई व राहत प्रबंधन में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार्य नहीं : मुख्यमंत्री योगी

01/05/2026
Ajay Rai
Main Slider

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

01/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की सौगात, 15 दिन तक टोल-फ्री रहेगा गंगा एक्सप्रेसवे

01/05/2026
CM Yogi
Main Slider

‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ में सीएम योगी करेंगे श्रमिक कल्याण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

30/04/2026
Next Post
Swami Avimukteshwaranand Saraswati

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती व सतुआ बाबा फरार घोषित

यह भी पढ़ें

worrying situation

वन विभाग में भर्ती के लिए इंजीनियरिंग और मास्टर डिग्रीधारकों ने किया आवेदन

12/10/2020
Lekhpal

रिश्वत मांगते लेखपाल का वीडियो वायरल, डीएम नेहा शर्मा ने लेखपाल को किया निलंबित

26/07/2023
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव की बेटी का बना फेक अकाउंट, FIR दर्ज

21/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version