Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डांस पार्टी को बंद करवाने पहुंची पुलिस पर हमला, नौ आरोपी गिरफ्तार

attacked on police team

attacked on police team

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक बड़ी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि रामपुर में पुलिस टीम पर हमला किया गया है। पुलिस पर लाठी डंडों से हमला किया गया है। पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव भी किया है।

जानकारी के मुताबिक, शादी से एक दिन पूर्व डांस पार्टी चल रही थी। डीजे लगवाकर लड़कियों से डांस करवाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस डांस पार्टी को बन्द कराने पहुंच गई। तभी ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।

नागा साधु की ईंट से सिर कूचकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

कहा जा रहा है कि हमलावर गांव वालों ने पुलिस टीम का पीछा भी किया। करीब 50 मीटर तक गांव वालों ने पुलिस को दौड़ाया। पुलिस ने 46 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

धारा 147,148,149,188, 269,323, 332, 336, 353, 427, 504, 506 और 3 महामारी अधिनियम में मुक़दमा दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के मुताबिक, मामला कोतवाली शाहबाद के सैफनी क्षेत्र का है।

Exit mobile version