महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र में अवैधानिक तरीके से संचालित एक असलहा फैक्टरी ( Arms Factory) का पुलिस ने शुक्रवार को भंडाफोड़ कर छह आरोपियों को भारी संख्या में अवैध शस्त्रों के साथ दबोच लिया।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मुख्यालय से करीब दस किलो मीटर दूर बरात.पहाड़ी गांव के बाहर आबादी से काफी दूर स्थित एक खेत मे बने मकान में असलहा फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। आरोपियों ने यहां तमाम उपकरणों को स्थापित कर रखे थे। जिनके द्वारा अलग-अलग बोर के असलहों को तैयार किया जाता था। एक गोपनीय सूचना पर पुलिस द्वारा मकान की घेराबंदी कर छापा मारा गया, जिससे आरोपियों को भागने का कोई मौका नही मिला। पुलिस द्वारा मोके पर फैक्ट्री ( Arms Factory) के संचालक छह आरोपी दबोचे गए है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस छापे में फैक्ट्री से 12 और 315 बोर के रायफलए देशी बंदूकए तमंचे आदि 10 असलहे तथा 16 कारतूस बरामद किए गए है। साथ ही वहां बड़ी संख्या में अर्धनिर्मित असलहे, नाल व अन्य सामग्री और उपकरण बरामद किए गए। पुलिस द्वारा मोके पर गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में गुलबदन राजपूत व पप्पू कुशवाहा बरातपहाडी ,सत्य नारायण व सत्यदेव शर्मा छिकहरा, बाबू कुशवाहा झिर सहेवा और राजू विश्वकर्मा हमीरपुर शामिल है। पुलिस इनसे पूछताछ करके उनके अन्य साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
एसपी अपर्णा गुप्ता के मुताबिक फैक्ट्री में तैयार किये जाने वाले अवैध असलहों को सीमावर्ती मध्य प्रदेश व यहां आसपास के जनपदों में अपराधियों को सप्लाई किया जाता था। आरोपी गुलबदन राजपूत उक्त फैक्ट्री का मुख्य संचालक बताया गया है। वह आपराधिक प्रवत्ति का है तथा पुलिस रिकार्ड में उसका आपराधिक इतिहास है। पुलिस ने प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की सघन जांच के निर्देश दिए गए है।