Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पांच किलो गांजे सहित ढाबा संचालक को पुलिस ने धर दबोचा, भेजा जेल

ganja recovered

ganja recovered

फतेहपुर जिले में शुक्रवार को पुलिस ने ढाबा संचालक को 05 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके जेल भेजा है।

आज बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जनता गांव के बाईपास के पास से दीक्षित ढाबा संचालक गोपाल दीक्षित को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 05 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव, कस्बा इंचार्ज उप निरीक्षक सुमित देव पांडे, मुख्य आरक्षी सत्येंद्र कुमार पांडे, सिपाही अभिषेक सिपाही विवेक गुप्ता तथा सिपाही नितेश आदि पुलिस बल जनता गांव के समीप बाईपास के निकट पहुंचा और दीक्षित जापा के संचालक गोपाल दीक्षित को 05 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

इस मामले में कस्बा इंचार्ज सुमित देव पांडे ने बताया कि ढाबा संचालक द्वारा गांजा की बिक्री करने की जानकारी काफी समय से मिल रही है। आज मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है मौके पर 05 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

उसके बाद ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। ढाबा संचालक के बताए अनुसार अन्य लोगों की भी जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी।

Exit mobile version