Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘गालीबाज’ नेता की पत्नी को पुलिस ने लिया हिरासत में, श्रीकांत की तलाश में जुटी नोएडा पुलिस

Shrikant Tyagi

Shrikant Tyagi

नोएडा। नोएडा की सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी के मामले में फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की पत्नी को पुलिस ने दोबारा हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने करीब 6 बजे श्रीकांत के फ्लैट से पत्नी को हिरासत में लिया है। इससे पहले शुक्रवार को भी पत्नी को हिरासत में लिया गया था।

इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की पत्नी को हिरासत में लेकर 24 घंटे से ज्यादा पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ अहम जानकारियों का पता लगाने के लिए दोबारा पत्नी को हिरासत में लिया है।

वहीं पुलिस ने त्यागी (Shrikant Tyagi) पर 25 हजार इनाम भी घोषित कर दिया है। उसकी तलाश में नोएडा पुलिस की 8 टीमें तीन राज्यों में छानबीन कर रही हैं। इसके बावजूद भी ‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी नोएडा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने लखनऊ में कहा कि त्यागी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दरअसल नोएडा सेक्टर-93 के ओमैक्स सोसायटी में महिला के साथ अभद्रता के बाद से ही फरार श्रीकांत त्यागी के मामले में पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस से त्यागी की पत्नी को फिर से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं अब मामना जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी के भंगेल के साम्राज्य पर भी बुलडोजर चल सकता है।

पुलिस की गिरफ्त से बाहर है श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi)

नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी (Grand Omaxe Society) में महिला से गाली-गलौच करने वाला कथित नेता श्रीकांत त्यागी (Srikant Tyagi) अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। नोएडा पुलिस (Noida Police) ने गैंगस्टर की कार्रवाई कर उस पर 25 हजार इनाम भी घोषित कर दिया है।

पूर्व राष्ट्रपति के घर पर एफबीआई का छापा

आरोपी की तलाश में नोएडा पुलिस 8 टीमें 3 राज्यों में उसकी तलाश कर रही हैं। सोमवार को सोसायटी स्थित उसके घर पर अवैध निर्माण को तोड़ा गया। वहीं आरोपी पर गिरफ्तारी का दबाव बनाने को भंगेल में उसकी दुकानों पर जीएसटी टीम ने छापेमारी भी की है। बावजूद इसके ‘गालीबाज’ श्रीकांत नोएडा पुलिस के बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Exit mobile version