Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

Illegal arms factory

Illegal arms factory

फतेहपुर जिले में सोमवार को पुलिस ने अवैध रूप से असलहा बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके में असलहा बनाते दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

सदर कोतवाली पुलिस ने आज एक अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर मौके पर असलहा बना रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शहर के राधानगर की नई बस्ती में मेराज मुर्गी फॉर्म के नजदीक चल रही एक अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर असलहा बनाते रामसजीवन कोरी व रामविलास निषाद को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से बने और अधबने असलहे, असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version