• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व DGP परमबीर सिंह के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Writer D by Writer D
29/04/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
former DGP Parambir Singh

former DGP Parambir Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह पर एक पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं जिसके आधार पर महाराष्ट्र पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि यह प्राथमिकी सिंह, डीसीपी पराग मनेरे समेत 33 अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ विदर्भ के अकोला में दर्ज की गई है।

अकोला की शहर कोतवाली पुलिस ने आपराधिक षड्यंत्र, साक्ष्यों को नष्ट करने संबंधी विभिन्न धाराओं तथा अनूसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण अधिनियम) 1989 की धाराओं के तहत पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

अधिकारी ने बताया कि अकोला पुलिस ने कोतवाली थाने में जीरो एफआईआर (अपराध चाहे जिस इलाके में हुआ हो लेकिन प्राथमिकी किसी भी पुलिस थाने में दर्ज करने का माध्यम) दर्ज की है और इसे ठाणे शहर की पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है।

पीठासीन अधिकारी पर लगा एक हजार का जुर्माना, जाने पूरा मामला

पुलिस निरीक्षक भीमराव घड़गे ने अपनी शिकायत में सिंह और अन्य अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए हैं। ये सभी आरोप उस वक्त के हैं जब मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त ठाणे पुलिस में तैनात थे। 2015 से 2018 के दौरान ठाणे पुलिस कमिश्नरी में तैनात रहे घड़गे ने आरोप लगाया है कि उनके कार्यकाल के दौरान सिंह के नेतृत्व में काम करने वाले कई अधिकारी भ्रष्टाचार के कृत्यों में लिप्त रहे।

उन्होंने यह भी दावा किया कि सिंह ने कुछ लोगों के खिलाफ आरोप-पत्र नहीं दाखिल करने को भी कहा था जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज थी। अब अकोला पुलिस नियंत्रण कक्ष में तैनात घड़गे ने यह भी आरोप लगाया है कि सिंह के निर्देशों को मानने से इनकार करने के बाद उनके खिलाफ पांच प्राथमिकियां दर्ज की गईं और उन्हें निलंबित कर दिया गया।

Tags: former DGP Parambir Singh
Previous Post

IPL 2021 से खिलाड़ियों के बाद अब दो अंपायर ने वापस लिया अपना नाम

Next Post

खाली प्लॉट में निर्वस्त्र हालत में मिला महिला का शव, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Kisan Nidhi
Main Slider

कब मिलेगी किसान निधि की 22 किस्त, तुरंत निपटा लें ये काम, वरना अटक सकते हैं पैसे

10/03/2026
Man places foetus on judge's dais in Jabalpur court
Main Slider

जज की डाइस पर शख्स ने रखा भ्रूण, जबलपुर कोर्ट में मच गया हड़कंप

10/03/2026
Aerodrome licence of Noida International Airport presented to CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी को प्रस्तुत किया गया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एयरोड्रम लाइसेंस

10/03/2026
Ruckus in Rajya Sabha over SIR issue
Main Slider

राज्यसभा में एसआईआर के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

10/03/2026
Share Market
Business

भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स-निफ़्टी ने भी लगाई ऊंची छलांग

10/03/2026
Next Post
check bounce

खाली प्लॉट में निर्वस्त्र हालत में मिला महिला का शव, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

प्रार्थनाओं से होगा जीत का आगाज़, 15 अगस्त को आ रहे हैं असली चैंपियन थाला

13/08/2021

विकास दुबे का भाई दीप प्रकाश फरार, यूपी पुलिस ने 20 हजार का इनाम किया घोषित

21/07/2020
CM Yogi

‘योगी को फ्रांस भेजो वह 24 घंटे में दंगा कंट्रोल देंगे’, फ्रांस तक ‘योगी मॉडल’ की गूंज

01/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version