Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में डाली NBW की अर्जी

मुख्तार अंसारी के बेटे

मुख्तार अंसारी के बेटे

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज पुलिस ने कोर्ट में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के दोनों बेटे अब्बास और उमर अंसारी के खिलाफ NBW की अर्जी दाखिल की।

मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों बेटों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों के नाम दर्ज अवैध संपत्तियों की पड़ताल कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी ने PM मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

पुलिस LDA और जिला प्रशासन के उन कर्मचारियों की भूमिका को लेकर भी पड़ताल हो रही है, जिन्होंने मुख्तार अंसारी और उनके दोनों बेटों की मदद पहुंचाई। FIR में मुख्तार और उसके दोनों बेटों पर दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप है।

पुलिस ने मुख्तार अंसारी के खिलाफ बी वारंट जारी किया। पंजाब पुलिस बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को 21 सितंबर को लखनऊ ला सकती है।लखनऊ पुलिस FIR दर्ज होने के बाद से फरा अब्बास अंसारी और उमर अंसारी की तलाश में जुटी है।

Exit mobile version