Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सिंधु बार्डर पहुंचे किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, संघर्ष जारी

Farmer protest

Farmer protest

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान सिंधू बॉर्डर पर पहुंच चुके हैं। यहां से किसानों  को खदेड़ने के लिए लगातार आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं।

सुरक्षा बलों ने तमाम तरह के उपायों को अपनाकर किसानों को सिंघू बार्डर पर कुछ पीछे धकेल दिया है, लेकिन यहां पर दिल्ली आने के लिए किसान लगातार संघर्ष कर रहे हैं। वहीं पुलिस और सुरक्षाबल के जवान किसानों को किसी भी कीमत में दिल्ली में नहीं घुसने देना चाहते हैं।

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की सरेराह गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

किसान पानीपत से आगे बढ़ गये हैं, जिनको रोकने के लिए सोनीपत के आसपास भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा के जवानों को तैनात किया गया है। लेकिन किसानों को रोकने में सुरक्षाबल नाकाम दिखाई दे रहे हैं।

सभी किसान अपने ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ लगातार आगे बढ़ रहे है। किसानों का कहना है कि आज किसी भी हालत में दिल्ली पहुंच कर दिखाएंगे।

प्रशासन ने आज दिल्ली गुरुग्राम के बार्डर को खोल दिया है. लेकिन इस बार्डर से दिल्ली आने पर सभी चार पहिया और उससे बड़े वाहनों की चेकिंग हो रही है। इसके बाद ही दिल्ली में लोगों को आनो दिया जा रहा है। हालांकि सुबह तक इस बार्डर पर पुलिस भी नहीं थी और किसी भी तरह की जांच नहीं थी, लेकिन सुहब के 8.30 बजे के बाद यहां पुलिस पहुंचने लगी और चेकिंग शुरू कर दी।

Exit mobile version