Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पुलिस जीप-बाइक की टक्कर, पति-पत्नी और बेटे की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल

Road Accident

Road Accident

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। शिकोहाबाद मार्ग पर पुलिस की जीप की टक्कर लगने से बाइक सवार पति-पत्नी और उनके पुत्र की मौत हो गई। हादसे में जीप पलटने से तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा थाना रिजोर क्षेत्र में गांव निधौली खुर्द के समीप हुआ है। शुक्रवार रात को पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद जीप अनियंत्रित हो खाई में गिर गई। टक्कर लगने से बाइक पर सवार 12 वर्षीय बालक सहित दंपती की मौत हो गई।

51 साल के हुए राहुल गांधी, अपने जन्मदिन पर करेंगे ये खास काम

एसएसपी उदय शंकर सिंह का कहना है कि बाइक अनियंत्रित होकर जीप से टकरा गई थी। इसके बाद जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

Exit mobile version