• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस जीप ने आधा दर्जन लोगों को कुचला, आक्रोशित भीड़ ने चालक को पीटा

Writer D by Writer D
16/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, सुल्तानपुर
0
Police jeep

Police jeep crushed half a dozen people

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुल्तानपुर। जिले की लंभुआ कोतवाली की पुलिस जीप (Police Jeep) ने बृहस्पतिवार को अनियंत्रित हो कर छह लोगों को कुचल दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़कर उसे पीट दिया। वही घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार थाने की गाड़ी (Police Jeep) को प्राइवेट चालक चला रहा था। वो बाजार से काफी स्पीड में जीप लेकर निकला। इस बीच उसने नियंत्रण खो दिया और बाजार में खड़े करीब आधा दर्जन लोग इसकी चपेट में आ गए। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी लाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

उधर कोतवाली लंभुआ में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा है। सभी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कई थाने की फोर्स मौके पर मौजूद हैं। पुलिस के अधिकारी लोगों को मनाने में जुटे हैं। कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना के बाबत जांच पड़ताल की जा रही है।

उधर, आस पड़ोस के थाने की पुलिस भी मौके पर जांच पड़ताल और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भेजी गई है। बता दें कि हादसे में कुमकुम पत्नी संदीप, तौफीक पुत्र नजीर, सम्मीदा पत्नी तौफीक, नितेश पुत्र संदीप, नितिन पुत्र संदीप व मुस्कान पुत्री राम सिंगार घायल हुए हैं।

यूपी को भाजपा सरकार ने हर मामले में पीछे छोड़ दिया: अखिलेश यादव

जिले के एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल के लिए अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव को भेजा गया है। जांच में चालक के दोषी मिलने या वाहन की फिटनेस नहीं होने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घायलों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Tags: sultanpur news
Previous Post

यूपी को भाजपा सरकार ने हर मामले में पीछे छोड़ दिया: अखिलेश यादव

Next Post

श्री अन्न भोज में शामिल हुए सीएम धामी, लिया पहाड़ी व्यंजनों का आनंद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल

01/04/2026
Forensic Institute
उत्तर प्रदेश

वैश्विक साइबर सुरक्षा कवच बनेगा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट

01/04/2026
Next Post
CM Dhami participated in Shree Anna Bhoj

श्री अन्न भोज में शामिल हुए सीएम धामी, लिया पहाड़ी व्यंजनों का आनंद

यह भी पढ़ें

CM Yogi congratulated

मीराबाई चानू ने बढ़ाया भारत का मान, CM योगी ने दी बधाई

24/07/2021
GDP

जीडीपी में संकुचन 7.4 प्रतिशत तक रहेगा सीमित

16/12/2020
Teacher Recruitment

सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की होगी नियुक्ति

27/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version