Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दो सपा नेताओं को पुलिस ने बैठाया थाने में, जानें पूरा मामला

प्रयागराज में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई को होने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी द्वारा जिला पंचायत सदस्यों के खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है।

यमुनापार इलाके में जिला पंचायत सदस्यों की खरीद-फरोख्त की सूचना पर मेजा थाना पुलिस ने सपा एमएलसी डॉ मान सिंह यादव और सपा जिलाध्यक्ष योगेश यादव को थाने में बैठा लिया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक इनके पास से 40 लाख रुपए भी बरामद हुए हैं। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दे रही है।

भारत का गलत नक्शा दिखाना Twitter को पड़ा भारी, MD के खिलाफ दर्ज हुआ केस

सपा एमएलसी और जिलाध्यक्ष को मेजा थाने में बैठाए जाने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने सत्ता के दबाव में मेजा पुलिस पर सपा नेताओं को जबरन थाने में बैठाने का आरोप लगाया है। दरअसल पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्यों की खरीद-फरोख्त की सूचना मिली थी।

जिसके बाद मेजा थाना पुलिस ने दोनों नेताओं को थाने में बैठा लिया है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद सपा के कई नेता मेजा थाने पर पहुंच गए हैं।

जम्मू मिलिट्री स्टेशन के पास देर रात देखा गया एक और ड्रोन

फूलपुर से पूर्व सांसद नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल, शहर पश्चिमी विधानसभा अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य नेपाल सिंह पटेल, सपा नेता रमाकांत सिंह पटेल समेत सैकड़ों समर्थकों के साथ थाने पर डटे हुए हैं। सपा नेता और कार्यकर्ता पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव भी कर रहे हैं।

Exit mobile version