Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ड्रग्स पार्टी पर पुलिस का छापा, एक करोड़ की ड्रग्स सहित 16 नाइजीरियन गिरफ्तार

Drugs Party

Drugs Party

मुंबई। मुंबई से सटे नवी मुंबई के खारघर में स्थित एक बिल्डिंग में चल रही ड्रग्स पार्टी (Drugs Party) पर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने छापा (Raid) मारकर एक करोड़ रुपये की ड्रग्स सहित 16 नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। इनमें 6 महिला और 10 पुरुष शामिल हैं। मौके पर कई तरह के मादक पदार्थ पुलिस ने जब्त किया है। इस मामले की गहन छानबीन नवी मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार क्राइम ब्रांच पुलिस टीम को नवी मुंबई के खारघर स्थित एक बिल्डिंग में ड्रग और गांजा पार्टी होने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने शनिवार को देर रात इस बिल्डिंग पर छापा मारकर वहां मौजूद 6 महिलाओं और 10 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। ये सभी नाइजीरियाई नागरिक हैं। यह सभी लोग मौके पर न्यू ईयर पार्टी कर रहे थे। मुंबई पुलिस भी इस तरह की पार्टियों पर कड़ी नजर रख रही है। मुंबई में पिछले दो दिनों से कई जगहों पर छापेमारी चल रही है।

Exit mobile version