Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गाय काटते समय पुलिस का छापा, मुठभेड़ में घायल हुए सात गौ तस्कर

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में 11 नवंबर की सुबह गाय काट रहे गैंग से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से 20 राउंड गोलियां चली। सात गोतस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। एसएचओ राजेंद्र त्यागी की सरकारी जीप में दो गोलियां लगी। शीशे में गोली आर-पार होने के बाद एसएचओ और ड्राइवर बाल-बाल बच गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएचओ राजेंद्र त्यागी ने बताया, 11 नवंबर की सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर खबर मिली कि बेहटा हाजीपुर के पास वाले गोदाम में गाय काटी जा रही है। इस सूचना पर साढ़े छह बजे गोदाम पर छापा मारा गया।

खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर सात राउंड गोलियां चलाईं। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी 13 राउंड फायर किए। इसमें सात आरोपी घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके से 3 कटे हुए गोवंश, सात तमंचे, 12 कारतूस, 7 खोखे, दो कुल्हाड़ी, पांच छूरी और रस्सी आदि बरामद किए हैं। पशु चिकित्सक को बुलाकर मीट का नमूना जांच के लिए भेजवा दिया गया है।

कार का टायर बदलने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, 2 की मौत

एनकाउंटर में ये गौ तस्कर घायल हुए

मुस्तकीम निवासी इकरामनगर मुस्तफाबाद, लोनी (गाजियाबाद)

सलमान निवासी मुस्तफाबाद पचेड़ा (मुजफ्फरनगर)

मोनू निवासी नईपुरा इंद्रपुरी, लोनी बॉर्डर (गाजियाबाद)

आसिफ निवासी मोहल्ला अशोक विहार, लोनी (गाजियाबाद)

इंतजार निवासी 30 फुटा रोड, लोनी (गाजियाबाद)

नाजिम निवासी जनता कॉलोनी, थाना वेलकम (दिल्ली)

बोलर निवासी प्रेमनगर, कस्बा लोनी (गाजियाबाद)

Exit mobile version