Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डकैत अर्जुन सिंह  की हत्या में शामिल दूसरे सदस्य को पुलिस ने भेजा जेल

cattle smuggling gang

cattle smuggling gang

बांदा। डकैत अर्जुन सिंह की हत्या में शामिल गैंग का दूसरा सदस्य 32 वर्षीय कमलेश (कमरे) निवासी दिवली थाना नरैनी को मंगलवार की सुबह कालिंजर पुलिस ने नरैनी चैराहे से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसे विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है। बताते चले कि बरौंधा पुलिस ने राकेश उर्फ भैया को कुछ दिन पहले हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। उसने डकैत अर्जुन सिंह के मारे जाने की पुष्टि की थी।

उसकी निशान देही पर यूपी व एमपी पुलिस ने दिवली जंगल से कुछ मानव हड्डियां बरामद की थी। डकैत अर्जुन सिंह के भतीजे ने कालिंजर थाने में तहरीर देकर कहा था कि मेरे चाचा की हत्या गिरोह के सदस्य राकेश सिंह व कमलेश ने की है।

सारा ग्रैंड होटल रिसेप्शनिस्ट की हत्या में शामिल युवती गिरफ्तार, तीन साल से थी फरार

राकेश सिंह को मध्यप्रदेष सतना की पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आज कालिंजर पुलिस ने दूसरे आरोपी कमलेश को भी जेल भेज दिया है।

Exit mobile version