Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राकेश टिकैत को पुलिस ने लिया हिरासत में, बोले- अंतिम सांस तक जारी रहेगा संघर्ष

Rakesh Tikait

Rakesh Tikait

नई दिल्ली। किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait ) को दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया है। टिकैत इस समय दिल्ली के मधु विहार थाने की हिरासत में हैं। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो जारी किया और पुलिस के रोके जाने की जानकारी शेयर की।

जानकारी के मुताबिक, राकेश टिकैत (Rakesh Tikait ) को दिल्ली में एहतियातन हिरासत में ले लिया गया है। वे यहां जंतर-मतर पर एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने जा रहे थे।

कुदरत का कहर: परिवार के आठ लोगों की मौत, मां से लिपटे मिले बच्चों के शव

टिकैत (Rakesh Tikait ) ने ट्वीट भी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती। ये गिरफ्तारी एक नई क्रांति लेकर आएगी। यह संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा। ना रुकेंगे, ना थकेंगे, ना झुकेंगे।

Exit mobile version