Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी विधानसभा गेट नंबर 7 के पास दरोगा ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

दरोगा ने खुद को मारी गोली

दरोगा ने खुद को मारी गोली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के गेट नंबर 7 के पास अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया है। संदिग्‍ध हालातों में गोली वहां तैनात दरोगा निर्मल चौबे को लगी। वे विधानसभा ड्यूटी पर तैनात थे। उन्हें अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। गोली चलने के बाद ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है।

HSSC में 534 पीजीटी शिक्षक भर्ती की आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मिली जानकारी के अनुसार सर्विस रिवाल्वर से गोली चली है। पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है। जाचं के दौरान मिली जानकारी के अनुसार दरोगा ने बीमारी के चलते आत्महत्या की है। दारोगा निर्मल चौबे बंथरा थाने से विधानसभा ड्यूटी में तैनात थे। गोली लगते ही उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया और इलाज शुरू किया गया ,लेकिन इस दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है।

जांच के दौरान मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने बीमारी के चलते ये कदम उठाने की बात कही है। चौबे ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने सीएम से बच्चों का ध्यान रखने की बात कही है। हालांकि पुलिस अभी सुसाइड नोट की जांच कर रही है।

हादसे के बाद पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि सब इंस्पेक्टर निर्मल कुमार चौबे 53 साल के थे और वे चोलापुर, बारा जिले के रहने वाले थे। उनकी ड्यूटी गेट नंबर 7 पर लगाई गई थी। अचानक दिन में 3.03 बजे गोली चलने की आवाज आई जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने वहां जाकर देखा तो ये गिरे हुए थे। इन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। ठाकुर ने बताया कि उनके पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जो उन्होंने मुख्यमंत्री जी को लिखा है। जिसमें उन्होंने साफ लिखा है कि मेरी तबियत खराब है और मैं जा रहा हूं।

कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में भी साफ देखा जा सकता है कि निर्मल कुमार वहां पर बैठे हुए थे। उन्होंने अचानक खुद को गोली मार ली है। इस दौरान वहां पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। उनके परिवार से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

Exit mobile version