Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पुलिसकर्मी बन टप्पेबाजों ने उड़ाए महिला के जेवर, CCTV खंगाल रही है पुलिस

tappebaj

tappebaz

लखनऊ। गाजीपुर इलाके में पुलिस कर्मी बन शातिर टप्पेबाज महिला के जेवरात पार कर भाग निकले। पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस ने बताया कि जय नगर तकरोही निवासी उमानाथ पीलीभीत में सब रजिस्ट्रार हैं। शनिवार दोपहर उनकी पत्नी श्यामा देवी किसी काम से घर से निकली थीं। कुछ दूरी पर उन्हें बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया। युवक खुद को पुलिस कर्मी बता रहे थे। अर्दब में लेते हुए युवकों पास ही मर्डर होने की बात महिला से कही और उनके गहने उतरवा लिये।

फर्जी पासपोर्ट व वीजा के साथ तीन महिलाएं हिरासत में, नौकरी के लिए जा रही थी दुबई

गहने कागज में लपेट कर महिला को लौटा दिए। कहा घर जाकर कागज की पुड़िया खोलना। घर पहुंचकर महिला ने कागज की पुड़िया खोली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुड़िया में कंकड़, पत्थर थे। पीडिता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बदमाशों की तलाश में पुलिस इलाके में लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Exit mobile version