Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विरोध की जगह बातचीत और सहयोग की करेंगे राजनीति: अमित शाह

Amit Shah

Amit Shah

बंगाल में चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार के दौरान बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सिंगूर में रोड शो किया। शाह ने सिंगूर में कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार आई तो क्षेत्र में उद्योगों का तेजी से विकास किया जाएगा। साथ ही वे बोले विरोध की जगह बातचीत और सहयोग की राजनीति होगी।

बता दें, तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य में खस्ताहाल उद्योग और नौकरियों की कमी के लिए जिम्मेदार ठहराया था। राज्य के औद्योगिक रूप से पिछड़ने के पीछे लगातार भाजपा सीएम ममता बनर्जी को निशाने पर ले रही है।

शाह ने यहां भाजपा के उम्मीदवार रवींद्रनाथ भट्टाचार्य के समर्थन में रोड शो किया। भट्टाचार्य ने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का हाथ थामा है। 89 वर्षीय भट्टाचार्य भाजपा में शामिल होने से पहले तृणमूल कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। शाह ने संवाददाताओं से कहा, 2006 के प्रदर्शन के बाद यहां औद्योगिक विकास थम गया, लेकिन भाजपा की सरकार में यहां विकास होगा।

ममता बोली मैं बंगाल की शेरनी हूँ भाजपा के सामने नहीं झुकूंगी

आलू की खेती के लिए 500 करोड़ के फंड का किया जिक्र

शाह ने कहा, हम यहां उद्योग लगाकर क्षेत्र का विकास करेंगे। हमारे संकल्प पत्र के अनुसार, यहां आलू की खेती के लिए 500 करोड़ के फंड भी जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भाजपा सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि यहां छोटे, मझोले और बड़े उद्योग स्थापित हों।  हम विरोध की जगह विकास, बातचीत और सहयोग की राजनीति करेंगे।

उन्होंने कहा कि तृणमूल सुप्रीमो का हिंदू देवी-देवताओं में विश्वास और जनसभाओं में चंडी पाठ का वह स्वागत करते हैं मगर बहुत देर हो चुकी है। शाह ने कहा, तीन चरणों में अब तक 91 सीटों में मतदान हो चुके हैं जिसमें से 63 से 68 सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने एक बार फिर राज्य की 295 सीटों में से 200 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया। यह रोड शो दुलेपाड़ा से सिंगूर पुलिस स्टेशन तक करीब एक घंटे चला

Exit mobile version