Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जाति के नाम पर अब जसवंतनगर क्षेत्र में राजनीति नहीं चलेगी : प्रदीप

इटावा। कैस्त के सामने हाइवे पर सुभाष गुप्ता द्वारा स्थापित सपा-प्रसपा का केंद्रीय कार्यालय पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य व मुलायम सिंह यादव के प्रतिनिधि और प्रसपा व शाक्य समाज के नेता प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि जाति के नाम पर अब जसवंतनगर क्षेत्र में राजनीति नहीं चलेगी।

यहां की जनता को मूर्ख नहीं बनाय जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए सपा प्रसपा ने गठबंधन किया है। यहां नेता मुलायम सिंह यादव के बाद हमेशा शिवपाल सिंह यादव ने विकास कार्य किया है।

ये बात यहां का सभी शाक्य समाज भलीभांति जनता है। इसलिए भाजपा द्वारा शाक्य समाज से क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया गया है जाति के नाम पर राजनीति यहां नहीं चलेगी।

इसलिये शाक्य समाज किसी बहकावे में न आये प्रदेश में सरकार अखिलेश की आएगी। इसलिए साइकिल को ही चुने।

Exit mobile version