Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हिड़मा अमर रहे… प्रदूषण विरोध प्रदर्शन में अचानक माओवाद समर्थन, 12 छात्रों पर FIR

Pollution protests suddenly support Naxalites

Pollution protests suddenly support Naxalites

दिल्ली में इंडिया गेट पर रविवार देर शाम वायु प्रदूषण के खिलाफ बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की आड़ में देश के मोस्ट वांटेड नक्सली (Naxalites) कमांडर माड़वी हिड़मा (44) के पोस्टर लहराए। पोस्टरों में हिड़मा की तुलना आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा से की गई। हिड़मा को जल, जंगल और जमीन का रखवाला बताया गया।  इन कथित प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। 15 से 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रदर्शनकारियों ने “माड़वी हिड़मा अमर रहे” जैसे नारे लगाए। उन्होंने पोस्टरों पर भी “माड़वी हिड़मा को लाल सलाम” जैसे नारे लिखे थे। एक प्रदर्शनकारी के पोस्टर पर लिखा था “बिरसा मुंडा से लेकर माड़वी हिड़मा तक, हमारे जंगलों और पर्यावरण का संघर्ष जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान भीड़ की पुलिस से हाथापाई भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मिर्च स्प्रे कर दिया, जिससे तीन-चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को पुलिसकर्मियों पर मिर्च स्प्रे फेंकने और सड़क जाम करने के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

बता दें कि नक्सली हिड़मा एक करोड़ का इनामी नक्सली (Naxalites) था। सुरक्षाबलों ने ​​​​​​18 नवंबर को आंध्र प्रदेश के एलूरी सीताराम राजू जिले में हिड़मा को एनकाउंटर में मार गिराया था। वह ढाई दशक से छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक्टिव था। वह 26 बड़े हमलों का मास्टरमाइंड था।

Exit mobile version