• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पोंजी स्कीम घोटाला: तिहाड़ में बंद TMC के पूर्व सांसद को रिमांड पर लेगी EOW

Writer D by Writer D
10/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, ख़ास खबर, राजनीति
0
Ponzi Scheme Scam

Ponzi Scheme Scam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा पश्चिम बंगाल  की तृणमूल कांग्रेस  के पूर्व सांसद कंवरदीप सिंह को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पूर्व राज्यसभा सांसद फ़िलहाल तिहाड़ जेल में हैं।

कानपुर में दर्ज पोंजी स्कीम में निवेश से जुड़े इस मामले में पूछताछ होनी है। ईओडब्ल्यू ने कंवरदीप सिंह को दिल्ली से यूपी लाने के लिए न्यायालय से रिमांड मांगी है।

दरअसल कानपुर नगर कोतवाली में 291 लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी मामला दर्ज किया गया था। सितंबर, 2019 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि मोटे मुनाफे का लालच देकर 10 हज़ार से ज़्यादा लोगों से क़रीब 1000 करोड़ रुपये का निवेश कराया गया था। बता दें कंवरदीप को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इसी साल दिल्ली से गिरफ़्तार किया था। वह इस समय तिहाड़ जेल में है। कानपुर में दर्ज मामले की जांच यूपी सरकार ने ईडी को दी है। यही नहीं इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश भी सरकार ने की है।

सीतापुर, फिरोजाबाद व अमेठी में असलहा फैक्ट्रियों का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

दरअसल 2019 में कानपुर के रहने वाले पवन मिश्रा की तरफ से सतेंद्र कुमार सिंह, सचेता खेमका, जय श्रीप्रकाश सिंह, बृज मोहन महाजन, छत्रपाल, नरेंद्र सिंह रानावत और नंदकिशोर सिंह के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई। आरोप था कि इन्होंने पहले मोटे मुनाफे का लालच देकर जमीनों में रुपये निवेश कराए फिर इन रुपयों को हड़प लिया।

आरोप है कि पूर्व सांसद की 11 कंपनियों के माध्यम से केवल कानपुर के ही 10 हजार से अधिक लोगों से निवेश कराए गए। ये ठगी यूपी ही नहीं पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश और पंजाब तक के लोगों से की गई। 2019 में इस मामले को ईओडब्ल्यू को सौंपते हुए मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की गई थी। सीबीआई ने अभी इस मामले को नहीं लिया है।

Tags: crime newskanpur newsPonzi Scheme Scamtmc mp
Previous Post

सीतापुर, फिरोजाबाद व अमेठी में असलहा फैक्ट्रियों का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

Next Post

मुठभेड़ में फरार तस्कर गिरफ्तार, 300 ग्राम मारफीन व नकदी बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी क्षेत्र में 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

10/05/2026
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री साय ने किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

10/05/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2047 तक उत्तर प्रदेश की राजनीति से बाहर : केशव प्रसाद मौर्य

10/05/2026
AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
Next Post
arrested

मुठभेड़ में फरार तस्कर गिरफ्तार, 300 ग्राम मारफीन व नकदी बरामद

यह भी पढ़ें

Aishwarya Rai-Aaradhya

ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या संग सेलिब्रेट किया वैलेंटाइन डे, शेयर की तस्वीरें

15/02/2021
IPL 2020

आरसीबी को टॉप 3 में पहुंचाने में वॉशिंगटन सुंदर का रहा है बड़ा रोल

13/10/2020
massive fire

स्पंज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान हुआ खाक

06/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version