• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2000 साल में पहली बार आम जनता के लिए खुलेगी ये पवित्र जगह

Writer D by Writer D
03/01/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Pool of Silom

Pool of Silom

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ईसाइयों के पवित्र ग्रंथ बाइबिल में कई जगहों का जिक्र है, इनमें से एक जगह है पूल ऑफ सिलोम (Pool of Siloam)। अब यह आम जनता के लिए में खुलने जा रही है। बीते 2000 साल में ये पहला मौका जब इस जगह पर आम लोग जा सकेंगे। इस जगह की खुदाई के लिए करोड़ों रुपए के बजट की मंजूरी मिल गई है। इस जगह के प्रति यहूदी और ईसाई दोनों ही धर्मों के लोगों की आस्‍था है।

इजरायल में मौजूद इस जगह के बारे में दावा किया जाता है कि यहां प्रभु ईसामसीह ने जन्‍मजात दृष्टिहीन व्‍यक्ति को ठीक कर दिया था। यह साइट आज से करीब 2700 साल पहले जेरूसुलम वाटर सिस्‍टम के तहत बनाई गई थी। वर्तमान में इस जगह की खुदाई चल रही है। एक बार यहां यह सारा काम पूरा हो जाएगा, उसके बाद इस जगह के विभिन्‍न हिस्‍से बारी-बारी से आम लोगों के लिए खोले जाएंगे। वहीं, इस जगह का ‘पूल’ वाला छोटा हिस्‍सा लोगों के लिए खोल दिया गया है। हालांकि, इस जगह की ठीक से खुदाई होने में कुछ साल लग सकते हैं।

इजरायल ने करीब तीन साल पहले इस धार्मिक जगह की खुदाई के लिए 800 करोड़ रुपए के प्रोजेक्‍ट की मंजूरी दी थी। इस जगह के बारे में साल 2004 में पता चला था जब एक मजदूर यहां दुर्घटना के बाद टूटे हुए पाइप की मरम्‍मत कर रहा था।

‘पूल आफ सिलोम’ (Pool of Silom) से गुजरकर तीर्थ यात्री यात्री पुराने यहूदी मंदिर तक जा सकेंगे। कहा जाता है कि इस मंदिर तक पहुंचने का उपयोग प्रभु ईसामसीह ने भी किया था।

पूल ऑफ सिलोम को खोलने का फैसला इजरायल एंटिक्‍स अथॉरिटी, इजरायल नेशनल पार्क अथॉरिटी सिटी ऑफ डेविड फाउंडेशन ने नए साल से पहले किया था।

पूल ऑफ सिलोम (Pool of Silom) का क्‍या है महत्‍व?

जेरूसलम के मेयर मोशे लियोन ने बताया कि पूल ऑफ सिलोम का ऐतिहासिक, राष्‍ट्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय महत्व है। कई सालों के पूर्वानुमान के बाद इस जगह को करोड़ों लोगों के आने के लिए तैयार किया जा रहा है।

जानें इस साल कब मिलेगी सफलता, पढ़ें 2023 का वार्षिक राशिफल

इस पूल का निर्माण राजा हेजेकिया के कार्यकाल में हुआ था। जिसका वर्णन ‘Bible in the Book of Kings II, 20:20’ में है। मेयर ने आगे बताया कि पूल ऑफ सिलोम और इससे जुड़ा तीर्थ मार्ग, जेरूसलम के सिटी ऑफ डेविड में मौजूद है। सिटी ऑफ डेविड फाउंडेशन के अंतरराष्ट्रीय मामलों के डायरेक्‍टर Ze’ev Orenstein ने कहा कि यह जगह काफी लोगों के लिए महत्‍वपूर्ण है।

Tags: # world newsinternational NewsisraelPool of Silom
Previous Post

राजौरी हमले में शामिल आतंकियों के सिर पर 10 लाख का इनाम

Next Post

Aadhaar में एड्रेस अपडेट करना हुआ बेहद आसान, बस करना होगा ये काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Turkiye C-130 military cargo plane crashes in Georgia
अंतर्राष्ट्रीय

C-130 मिलिट्री कार्गो विमान क्रैश, हादसे में 20 लोगों के मारे जाने की आशंका

11/11/2025
Five killed in car explosion near Islamabad High Court
Main Slider

दिल्ली के बाद अब यहां हुआ कार में धमाका, 5 की मौत; 25 घायल

11/11/2025
PM Modi
Main Slider

षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा… दिल्ली ब्लास्ट पर भूटान से पीएम मोदी की चेतावनी

11/11/2025
Donald Trump
अंतर्राष्ट्रीय

कम करेंगे भारत पर लगा टैरिफ… ट्रंप का बड़ा ऐलान

11/11/2025
Shutdown
अंतर्राष्ट्रीय

शटडाउन से हवाई सेवाएँ ठप: 3300 उड़ानें रद्द, यात्रियों में हड़कंप

10/11/2025
Next Post
UIDAI

Aadhaar में एड्रेस अपडेट करना हुआ बेहद आसान, बस करना होगा ये काम

यह भी पढ़ें

Soya Pulao

लंच हो या डिनर के लिए बेस्ट है ये डिश, मिलेगी बेहिसाब तारीफ

12/06/2025
Fire broke out in Maha Kumbh

फायर ब्रिगेड की तत्परता से एक बार फिर टल गया बड़ा हादसा

07/02/2025
bomb found in noida

कैलाश हॉस्पिटल के बाद सड़क पर बम मिलने की सूचना, जांच में जुटी पुलिस

22/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version